द इंडियन व्यू

कटिहार पुलिस ने 10 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार जिले के रौतारा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 822.2 ग्राम स्मैक और दो मोबाइल के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मीना देवी (45 वर्ष) पत्नी…

Ragwendra P Singh
July 19, 2025
1 min read
कटिहार पुलिस ने 10 लाख रुपये की स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार जिले के रौतारा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 822.2 ग्राम स्मैक और दो मोबाइल के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मीना देवी (45 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय बुट्टु पासवान, ग्राम खुदना, थाना रौतारा थाना कटिहार के रूप में हुई है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि रौतारा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर ओवरब्रिज के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में अपने पास रखे झोले में भारी मात्रा में स्मैक लेकर बैठी हुई है। पुलिस ने महिला को रोककर पूछताछ की और तलाशी ली, जिसमें चार प्लास्टिक के डब्बों में 822.2 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक का अनुमानित मूल्य लगभग 10 लाख रुपये है।

कटिहार पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ ही मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखी है। जिले में स्मैक तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…