द इंडियन व्यू

कटनी में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, देसी बम हमले में 5 नाबालिग समेत 7 घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

कटनी : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र के बंगला लाइन कैंप में गुरुवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हमलावरों ने देसी बम (सूअर मार बम) फेंक दिए, जिससे पांच…

Ragwendra P Singh
March 5, 2026
2 min read
कटनी में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, देसी बम हमले में 5 नाबालिग समेत 7 घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

कटनी : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र के बंगला लाइन कैंप में गुरुवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हमलावरों ने देसी बम (सूअर मार बम) फेंक दिए, जिससे पांच नाबालिगों सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। स्थानीय निवासी सचिन यादव ने बताया कि करीब 10 से 12 लोग अचानक एक घर के पास पहुंचे और देसी बम फेंकना शुरू कर दिया। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों की खिड़कियां तक हिल गईं और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि उसी रंजिश के चलते आरोपियों ने बदला लेने के इरादे से यह हमला किया।

 

पांच नाबालिग समेत सात घायल

 

हमले में नितेश (15), प्रियांशु (17), अमन (18), कविता (25), देव (11), रोहिणी (35) और प्रीत (18) घायल हुए हैं। इनमें पांच नाबालिग शामिल हैं, जो घटना के समय घर के पास खेल रहे थे या आसपास मौजूद थे। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

इलाके में तनाव, पुलिस तैनात

 

घटना की सूचना मिलते ही माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी दुबे के अनुसार शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…