द इंडियन व्यू

ओसाका का बड़ा उलटफेर, विश्व नंबर-1 सबालेंका को हराकर पहली बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में

जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने रविवार को विंबलडन में बड़ा उलटफेर करते हुए महिला एकल की विश्व नंबर एक और शीर्ष वरीय आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 (7-2) से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के क्वार्टर…

Ragwendra P Singh
July 6, 2026
2 min read
ओसाका का बड़ा उलटफेर, विश्व नंबर-1 सबालेंका को हराकर पहली बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में

जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने रविवार को विंबलडन में बड़ा उलटफेर करते हुए महिला एकल की विश्व नंबर एक और शीर्ष वरीय आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 (7-2) से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस बहुचर्चित मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के नाम कुल आठ ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज होने के कारण मुकाबले को लेकर काफी रोमांच था। 14वीं वरीय ओसाका ने शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम रखा और सबालेंका को पूरे मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

पहले सेट में सबालेंका का दमदार खेल पूरी तरह बिखरा हुआ नजर आया। लगातार गलत शॉट्स खेलने के कारण वह महज 32 मिनट में पहला सेट 2-6 से गंवा बैठीं। इस दौरान वह कई बार निराशा में कोर्ट पर चीखती हुई भी दिखाई दीं।

साभार : गूगल

दूसरे सेट में मुकाबला अपेक्षाकृत कड़ा रहा और दर्शकों को रोमांचक टक्कर देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, लेकिन टाईब्रेक में ओसाका ने शानदार संयम का परिचय दिया और 7-2 से जीत दर्ज करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह जीत ओसाका के लिए विशेष महत्व रखती है।

2023 में मातृत्व अवकाश के बाद टूर पर वापसी करने के बाद यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। इस शानदार जीत के साथ वह पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में खेलती नजर आएंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।