द इंडियन व्यू

कायनान को रोमांचक शूट-ऑफ में पछाड़कर पृथ्वीराज बने नेशनल नंबर 1

नई दिल्ली : शुक्रवार को नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 'निशानेबाजी का महा मुकाबला' देखने को मिला। ट्रैपमेंस T2 ट्रायल्स के फाइनल में तमिलनाडु के अनुभवी शूटर पृथ्वीराज टोंडिमन ने साथी ओलंपियन कायनान चेन्नई…

Ragwendra P Singh
February 6, 2026
2 min read
कायनान को रोमांचक शूट-ऑफ में पछाड़कर पृथ्वीराज बने नेशनल नंबर 1

नई दिल्ली : शुक्रवार को नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 'निशानेबाजी का महा मुकाबला' देखने को मिला। ट्रैपमेंस T2 ट्रायल्स के फाइनल में तमिलनाडु के अनुभवी शूटर पृथ्वीराज टोंडिमन ने साथी ओलंपियन कायनान चेन्नई को एक बेहद रोमांचक 'शूट-ऑफ' में 7-6 से हराकर न सिर्फ खिताबी जीत दर्ज की, बल्कि घरेलू रैंकिंग में नंबर 1का ताज भी अपने नाम कर लिया।

सांसें रोक देने वाला फाइनल): यह मुकाबला किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था। ट्रायल्स के आखिरी दिन का यनान चेन्नई जीत की दहलीज पर खड़े थे, लेकिन वह अपना आखिरी निशाना चूक गए। नतीजतन, 30 टार्गेट्स के बाद दोनों (पृथ्वीराज और कायनान) 26-26 के स्कोर पर बराबरी पर आ गए।

इसके बाद शुरू हुआ 'नर्वसगेम' यानीशूट-ऑफ। यहाँ अनुभव काम आया—पृथ्वीराज ने संयम बनाए रखा, जबकि कायनान सातवें शॉट पर चूक गए और पृथ्वीराज ने बाजी मार ली। अहवर रिज़वी तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रदर्शन के बाद नेशनल रैंकिंग में अब पृथ्वीराज पहले, कायनान दूसरे और अहवर तीसरे नंबर पर हैं।

महिलाओं में दिल्ली की कीर्ति काडंका: ट्रैप विमेंस T2 ट्रायल में दिल्ली की कीर्ति गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की प्रगति दुबे को 24-23 के बेहद करीबी अंतर से मात दी।

हरियाणा की विधि सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। भले ही यह ट्रायल कीर्ति ने जीता, लेकिन नेशनल रैंकिंग में अभी भी मध्य प्रदेश का दबदबा कायम है—प्रगति दुबे नंबर 1 और उनकी ही राज्य की नीरू नंबर 2 पर बनी हुई हैं। कीर्ति अब टॉप 3 में शामिल हो गई हैं।

जूनियर्स में भी शूट-ऑफ का रोमांच: जूनियर वर्ग में भी फैसले शूट-ऑफ से हुए:
• जूनियरविमेंस: सबीरा हारिस ने शूट-ऑफ के पहले ही शॉट में आद्याकात्याल को हराकर खिताब जीता।
• जूनियर मेंस: मध्य प्रदेश के सैयद अयान अली ने तमिलनाडु के युगन एसएम को शूट-ऑफ में 5-4 से हराकर जीत हासिल की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।