द इंडियन व्यू

ओयरजाबल और पोरो के गोल से स्पेन फाइनल में, फ्रांस तीसरे स्थान की दौड़ में

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ फ्रांस को 2-0 से हराया। इस हार के बाद अब फ्रांस की टीम तीसरे स्थान पर रहने के लिए मुकाबला करेगी। फ्रांस का सामना…

Ragwendra P Singh
July 15, 2026
2 min read
ओयरजाबल और पोरो के गोल से स्पेन फाइनल में, फ्रांस तीसरे स्थान की दौड़ में

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ फ्रांस को 2-0 से हराया। इस हार के बाद अब फ्रांस की टीम तीसरे स्थान पर रहने के लिए मुकाबला करेगी। फ्रांस का सामना दूसरा सेमीफाइनल हारने वाली टीम से होगा।

स्पेन ने विश्व कप के इतिहास में यह दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले, टीम ने साल 2010 में फाइनल का टिकट हासिल किया था और खिताब को अपने नाम करने में सफल रही थी। मैच की शुरुआत में फ्रांस ने आक्रामक खेल दिखाया और किलियन एम्बाप्पे ने स्पेन के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया।

हालांकि, मुकाबले में पहली सफलता स्पेन के हाथ लगी। 19 वर्षीय खिलाड़ी लामिन यमाल को रोकने के प्रयास में फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिग्ने फाउल कर बैठे, जिसके चलते स्पेन को पेनल्टी मिल गई।

@FIFAWorldCup

मैच के 22वें मिनट में मिकेल ओयरजाबल ने बिना कोई गलती किए पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए स्पेन को मुकाबले में 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद फ्रांस ने पहले हाफ में बराबरी करने की काफी कोशिश की, लेकिन टीम स्पेन के डिफेंस को नहीं भेद सकी।

दूसरे हाफ में स्पेन का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला। मैच के 58वें मिनट में स्पेन के खिलाड़ी पेड्रो पोरो ने शानदार गोल करते हुए स्पेन की बढ़त को 2-0 कर दिया। 0-2 से पिछड़ने का दबाव साफतौर पर फ्रांस के खेल में नजर आया। टीम के कोच ने डेजिरे डुए और रयान चेर्की को मैदान पर उतारकर मैच की स्थिति को बदलने का प्रयास किया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

एम्बाप्पे ने कई बार स्पेन के डिफेंस को भेदने की कोशिश की, लेकिन हर बार विपक्षी टीम के गोलकीपर उनाई सिमोन उनके आगे चट्टान की तरह खड़े नजर आए। फ्रांस की टीम निर्धारित 90 मिनट में कोई गोल नहीं कर सके और स्पेन ने मुकाबले को 2-0 से अपने नाम करते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया। खिताबी मुकाबले में अब स्पेन का सामना अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।