द इंडियन व्यू

ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया

कटक : अभिषेक यादव की दबाव में खेली गई नाबाद 61 रन की शानदार पारी की बदौलत राउरकेला सुपरस्टार्स ने ओडिशा टी20 लीग – सीएम ट्रॉफी में भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हरा दिया।बाराबती स्टेडियम में शनिवार खेले गए मुकाबले…

Ragwendra P Singh
September 27, 2026
2 min read
ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया

कटक : अभिषेक यादव की दबाव में खेली गई नाबाद 61 रन की शानदार पारी की बदौलत राउरकेला सुपरस्टार्स ने ओडिशा टी20 लीग – सीएम ट्रॉफी में भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हरा दिया।बाराबती स्टेडियम में शनिवार खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भुवनेश्वर टाइगर्स की पूरी टीम 149 रन पर सिमट गई। टाइगर्स ने शुरुआती 20 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद संबित बेजा और श्रेयांश भारद्वाज ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की।संबित बेजा ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि श्रेयांश भारद्वाज ने 28 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। हालांकि, राउरकेला के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट हासिल करते हुए भुवनेश्वर को बड़ी साझेदारी बनाने से रोके रखा।रुद्र प्रसाद मलिक ने एक छोर संभाले रखा और 35 गेंदों में 47 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। राउरकेला की ओर से पापू रॉय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी राउरकेला सुपरस्टार्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम ने आठ ओवर के भीतर 49 रन पर चार विकेट गंवा दिए। लगातार विकेट गिरने से मुकाबला रोमांचक हो गया, लेकिन अभिषेक यादव ने एक छोर संभाले रखा।अभिषेक ने 38 गेंदों में नाबाद 61 रन की पारी खेली, जैिससे टीम ने 18.4 ओवर में सात विकेट पर 153 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली।मैच विजयी पारी के बाद अभिषेक यादव ने कहा कि टीम की जीत में योगदान देकर बहुत अच्छा लग रहा है, खासकर ऐसी स्थिति में जब हमने शुरुआती दौर में कुछ विकेट गंवा दिए थे। उन्होंने कहा कि मेरा ध्यान क्रीज पर टिके रहने, पारी को संभालने और मैच को ज्यादा से ज्यादा गहराई तक ले जाने पर था। मुझे खुशी है कि जब टीम को मेरी जरूरत थी, तब मैं रन बना सका और टीम को जीत दिलाने में मदद की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।