द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण लेकिन इसका अलग मजा: रोहित शर्मा

सिडनी : भारत ने तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। हालांकि सीरीज़ 2-1 से ऑस्ट्रेलिया ने जीती, लेकिन सिडनी में भारत ने अपना दबदबा दिखाया। इस जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा, जिन्होंने…

Ragwendra P Singh
October 25, 2025
2 min read
ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण लेकिन इसका अलग मजा: रोहित शर्मा

सिडनी : भारत ने तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। हालांकि सीरीज़ 2-1 से ऑस्ट्रेलिया ने जीती, लेकिन सिडनी में भारत ने अपना दबदबा दिखाया। इस जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा, जिन्होंने नाबाद शतक (121) जड़कर टीम को आसान जीत दिलाई।मैच के बाद रोहित शर्मा, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज़ दोनों चुना गया, उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया में खेलना कभी आसान नहीं होता। यहां के गेंदबाज़ गुणवत्ता वाले हैं इसलिए स्थिति और हालात को समझना बहुत ज़रूरी है। मैं बस वही करने की कोशिश कर रहा था जो टीम के लिए बेहतर हो। लंबे समय बाद वापसी की थी लेकिन तैयारी अच्छी थी इसलिए आत्मविश्वास था।”रोहित ने कहा, “हालांकि हम सीरीज़ नहीं जीत सके लेकिन कई सकारात्मक चीजें रहीं। यह अभी भी एक युवा टीम है और कई खिलाड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलिया आए हैं। जब मैं पहली बार आया था तो सीनियर्स ने बहुत मदद की थी- अब हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम वही मार्गदर्शन इन खिलाड़ियों को दें। विदेशों में खेलना कभी आसान नहीं होता इसलिए अनुभव साझा करना बहुत ज़रूरी है।”उन्होंने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमेशा से पसंद है। रोहित ने कहा, “सिडनी एक शानदार मैदान है- बेहतरीन पिच, शानदार दर्शक। जब आप यहां खेलते हैं तो खुद को चुनौती देना चाहते हैं। मैं बस खेल का आनंद लेता हूं और उम्मीद है कि आगे भी ऐसा करता रहूंगा।”मैच की बात करें तो इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 46.4 ओवर में 236 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में भारत ने रोहित (नाबाद 121) के नाबाद शतक और विराट कोहली (नाबाद 74) के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत 38.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 9 विकेट से जीत हासिल की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।