द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया में हिटमैन रोहित शर्मा ने एक बड़ा इतिहास रचा है। रोहित ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 1000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले और एकमात्र भारतीय बन गए हैं। इस उपलब्धि तक दुनिया के सिर्फ…

Ragwendra P Singh
October 23, 2025
2 min read
ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया में हिटमैन रोहित शर्मा ने एक बड़ा इतिहास रचा है। रोहित ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 1000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले और एकमात्र भारतीय बन गए हैं। इस उपलब्धि तक दुनिया के सिर्फ 5 बल्लेबाज ही पहुंच पाए हैं। इनमें एक नाम भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा का है।

रोहित शर्मा ने जैसे ही एडिलेड वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा रन बनाया। वैसे ही उनके रन ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 1000 हो गए। रोहित शर्मा पहले मैच में 8 रन बना पाए थे। अगर उस मैच में वे 2 रन बना लेते तो उसी मैच में इस उपलब्धि तक पहुंच जाते।

हालांकि, थोड़े से इंतजार के बाद वह इस उपलब्धि पर पहुंच ही गए। रोहित के अलावा दो और एशियाई बल्लेबाज इस उपलब्धि तक पहुंचन चुके हैं। रोहित के अलावा वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विव रिचर्ड्स और डेसमंड हेन्स ने ये कमाल किया है, जबकि श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने 1000 रन ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए हैं।

@BCCI

दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक रन बनाते ही सौरव गांगुली के वनडे रनों को पीछे छोड़ दिया था। उन्होंने बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में 9146 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा अब उनसे आगे निकल गए हैं, क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने गांगुली की बराबरी कर ली थी।

इससे पिछला मैच भी रोहित शर्मा के लिए बल्ले से यादगार भले ही नहीं रहा हो, लेकिन बतौर खिलाड़ी वे 500वें इंटरनेशनल मैच में भारत के लिए उतरे थे।

ऐसा करने वाले वे सिर्फ पांचवें खिलाड़ी बने थे। इस मैच में और सीरीज के आखिरी मैच में अगर रोहित शर्मा का बल्ला चला तो कई और रिकॉर्ड वह अपने नाम कर सकते हैं। 6 महीने से ज्यादा समय तक वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर थे, क्योंकि उन्होंने टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले लिया था और वनडे मैच मार्च के बाद खेले नहीं गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।