ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कप्तान हीली के वापस होने की उम्मीद
नई दिल्ली : आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का भारत से मुकाबला है। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महत्वपूर्ण मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया को चोटिल…

नई दिल्ली : आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का भारत से मुकाबला है। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महत्वपूर्ण मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया को चोटिल कप्तान एलिसा हीली की वापसी की उम्मीद है।ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शनिवार को इंदौर में अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया और टूर्नामेंट के मेजबान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले उसके पास कुछ बहुमूल्य समय है। ये अतिरिक्त दिन हीली को अपनी पिंडली की चोट से उबरने का मौका देंगे। ऐसे में आस्ट्रेलियाई कोच शेली निश्चेके को उम्मीद है कि तब तक उनकी कप्तान खेलने के लिए फिट हो जाएंगी।आईसीसी के अनुसार निश्चेके ने कहा कि रात वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं थी, लेकिन उसका मूल्यांकन जारी रहेगा। ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा कि हम सेमीफाइनल के लिए आशान्वित हैं, लेकिन उससे पहले अभी कुछ दिन हैं। हमें फिर भी उम्मीद है और जैसे-जैसे मैच नजदीक आएगा, उसका मूल्यांकन जारी रहेगा।'ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के लीग चरण के दौरान भारत पर तीन विकेट से जीत दर्ज की थी , जिसमें हीली ने 142 रनों की शानदार पारी खेली थी।भारत को नवी मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल में घरेलू दर्शकों से उत्साहवर्धन की उम्मीद होगी। आस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह स्थान कोई नया नहीं है, क्योंकि पिछले वर्ष की शुरूआत में उन्होंने हरमनप्रीत कौर की टीम को इसी स्थान पर 2-1 से टी-20 श्रृंखला में हराया था।एलिसा हिली की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रही ताहलिया मैकग्राथ ने कहा, ‘‘हमने उस मैदान पर और भारत के खिलाफ काफी मैच खेले हैं।’’ उन्होंने कहा कि "यह एक नॉकआउट गेम है, आपको तैयार रहना होगा। उल्लेखनीय है कि नेट प्रैक्टिस के दौरान एलिसा हीली को इंजरी हो गई थी। उनकी अनुपस्थिति में ताहलिया मैकग्राथ कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
