ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में हुई गोलीबारी
राघवेंद्र प्रताप सिंह: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के एक कस्बे में गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक फायरिंग में एक शख्स घायल भी हुआ है। गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने…

राघवेंद्र प्रताप सिंह: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के एक कस्बे में गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक फायरिंग में एक शख्स घायल भी हुआ है। गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आपातकालीन सेवाओं को लेक कार्जेलिगो में बुलाया गया। इस कस्बे की आबादी करीब 1,500 लोगों की है। पुलिस ने अनुसार मृतकों में 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, एक अन्य पुरुष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोलीबारी करने वाला अकेला शख्स था फिर उसके साथ कोई और भी था, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमलावर या हमलावरों के फरार होने की आशंका है। पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने और स्थानीय निवासियों से घरों के अंदर ही रहने की अपील की है।
सिडनी में हुई थी गोलीबारी :
इससे पहले 14 दिसंबर को सिडनी में हनुक्का उत्सव में गोलीबारी हुई थी। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों का कहना है कि सिडनी के 2 कथित बंदूकधारी इस्लामिक स्टेट ग्रुप से प्रेरित थे। बंदूकधारियों ने 1996 के बाद ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी सामूहिक गोलीबारी को अंजाम दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
