द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलियन ओपन : प्राइज मनी 111.5 मिलियन डॉलर, खिलाड़ियों के लिए रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने मंगलवार को इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड 111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर की प्राइज मनी का ऐलान किया। यह राशि पिछले साल की 96.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है और टूर्नामेंट…

Ragwendra P Singh
January 6, 2026
2 min read

ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने मंगलवार को इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड 111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर की प्राइज मनी का ऐलान किया। यह राशि पिछले साल की 96.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी इनामी राशि बन गई है।

इस बार पुरुष और महिला एकल विजेताओं को 2.79 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर मिलेंगे, जो पिछले साल के 2.35 मिलियन की तुलना में 19 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, उपविजेताओं के लिए राशि 2.15 मिलियन और सेमीफाइनल में पहुँचने वालों के लिए 1.25 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर रखी गई है।

क्वालिफाइंग राउंड के लिए भी 16 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, और सभी एकल और डबल खिलाड़ियों को कम से कम 10 प्रतिशत अधिक प्राइज मनी मिलेगी। मेन ड्रॉ के पहले राउंड में बाहर होने वाले प्लेयर्स को भी 150,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर मिलेंगे।

टेनिस ऑस्ट्रेलिया सीईओ क्रेग टिली ने कहा, "16 प्रतिशत की यह वृद्धि हर स्तर पर टेनिस करियर को सपोर्ट करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है।

2023 से क्वालिफाइंग प्राइज मनी में 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी से लेकर खिलाड़ियों के लाभ को बढ़ाने तक, हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि पेशेवर टेनिस सभी के लिए लाभदायक बना रहे।"

साभार : गूगल

यह प्राइज मनी में बढ़ोतरी टेनिस ऑस्ट्रेलिया के ‘समर ऑफ टेनिस’ कार्यक्रम में 135 मिलियन के निवेश का हिस्सा है, जो सैकड़ों पेशेवर एथलीट्स के करियर को समर्थन देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

टिली ने जोड़ा, "यह निवेश टेनिस की नींव को मजबूत करता है, खेल के विकास को बढ़ावा देता है और सभी स्तरों के खिलाड़ियों को सपोर्ट करके हम एक बड़ा प्रतिभा पूल और फैन्स के लिए और रोमांचक अनुभव सुनिश्चित कर रहे हैं।"

ऑस्ट्रेलियन ओपन 12 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होगा। ऑफिशियल ड्रॉ 15 जनवरी को ग्रैंड स्लैम ओवल फैन स्टेज पर होगा, जहाँ गत चैंपियन जैनिक सिनर और मैडिसन कीज के एकल ड्रॉ देखने के लिए मौजूद रहने की उम्मीद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।