द इंडियन व्यू

ऑपरेशन क्लीन : दो लुटेरों को लगी गोली, तीसरे को दबोचा

झांसी : बरुआसागर थाना क्षेत्र में दंपति से लूट की वारदात का पुलिस की टीम ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों से बरुआसागर पुलिस और स्वाट की सयुंक्त टीम की मुठभेड़ हो गई। इस…

Ragwendra P Singh
July 10, 2025
2 min read
ऑपरेशन क्लीन : दो लुटेरों को लगी गोली, तीसरे को दबोचा

झांसी : बरुआसागर थाना क्षेत्र में दंपति से लूट की वारदात का पुलिस की टीम ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों से बरुआसागर पुलिस और स्वाट की सयुंक्त टीम की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि तीसरे बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विगत 7 जुलाई को झाँसी से बरुआसागर जा रहे एक दंपति के साथ जराय के मठ के पास कुछ बदमाशों द्वारा रास्ते में रोक कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। बदमाश दंपति की बाइक लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद बरुआसागर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ बदमाश वनगुआ के पास लूटपाट की एक और घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही स्वाट और बरुआसागर पुलिस ने संयुक्त रूप से बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों को पैर में गोली लगी। जिनके नाम ब्रजेश कुशवाहा निवासी थाना क्षेत्र समथर है। यह पहले भी जेल जा चुका है। एरच थाना क्षेत्र निवासी कपिल पटेल जिस पर पहले से ही तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, तीसरे बदमाश बाल आपचारी को पुलिस ने रणनीति बनाकर सफलतापूर्वक घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे हुए सोने-चांदी के आभूषण और घटना में प्रयुक्त हुई बाइक बरामद की है। एसपी सिटी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने इससे पहले भी कई अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था, जिसकी जांच की जा रही है।

गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है। इन बदमाशों से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…