द इंडियन व्यू

ऑगस्टिना का निर्णायक गोल, बंगाल टाइगर्स की रांची रॉयल्स पर 1-0 से जीत

महिला हॉकी इंडिया लीग में रविवार को यहां खेले गए मुकाबले में श्राची बंगाल टाइगर्स ने सधी हुई रणनीति और मजबूत डिफेंस के दम पर रांची रॉयल्स को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल ऑगस्टिना गोरजेलानी ने 37वें मिनट…

Ragwendra P Singh
January 4, 2026
1 min read
ऑगस्टिना का निर्णायक गोल, बंगाल टाइगर्स की रांची रॉयल्स पर 1-0 से जीत

महिला हॉकी इंडिया लीग में रविवार को यहां खेले गए मुकाबले में श्राची बंगाल टाइगर्स ने सधी हुई रणनीति और मजबूत डिफेंस के दम पर रांची रॉयल्स को 1-0 से हराया।

मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल ऑगस्टिना गोरजेलानी ने 37वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा, जो टूर्नामेंट में उनका चौथा गोल भी रहा। इस अहम जीत के साथ बंगाल टाइगर्स ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

@HockeyIndiaLeag

लगातार दो जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरी रांची रॉयल्स ने कड़ा मुकाबला पेश किया, लेकिन ऑगस्टिना के गोल के बाद बढ़त बनाए रखने में बंगाल टाइगर्स सफल रही और अंततः यही बढ़त उनके लिए निर्णायक साबित हुई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।