ऑगर-एलिएसिमे को हराया, दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी बने सिनर
यानिक सिनर पेरिस मास्टर्स का खिताब अपने नाम करने के बाद फिर से दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फाइनल में फेलिक्स ऑगर अलियासिमे को 6-4, 7-6 (4) से हराया। इटली के चार बार के ग्रैंड स्लैम विजेता…

यानिक सिनर पेरिस मास्टर्स का खिताब अपने नाम करने के बाद फिर से दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फाइनल में फेलिक्स ऑगर अलियासिमे को 6-4, 7-6 (4) से हराया।
इटली के चार बार के ग्रैंड स्लैम विजेता सिनर ने छह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ की जगह शीर्ष स्थान हासिल किया है।
सिनर ने फाइनल में ब्रेक प्वाइंट का एक भी मौका नहीं गंवाया और एक भी सेट गंवाए बिना टूर्नामेंट जीता। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने शानदार रहे हैं।

मैंने एक खिलाड़ी के तौर पर खुद को बेहतर बनाने की कोशिश की और इस तरह का नतीजा देखकर मुझे बेहद खुशी होती है। यह साल शानदार रहा।’’
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
