द इंडियन व्यू

यूपी कबड्डी लीग सीजन-2 की तैयारियां तेज, सीएम योगी से मिला टीम को आशीर्वाद

लखनऊ। अपना भारत अपना खेल और खेल रहा मेरा प्रदेश थीम को लेकर आगे बढ़ रहे एसजे अपलिफ्ट कबड्डी प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद मिलने के साथ ही यूपी कबड्डी लीग के सेकेंड सीजन में मजबूती से…

Ragwendra P Singh
November 2, 2025
2 min read
यूपी कबड्डी लीग सीजन-2 की तैयारियां तेज, सीएम योगी से मिला टीम को आशीर्वाद

लखनऊ। अपना भारत अपना खेल और खेल रहा मेरा प्रदेश थीम को लेकर आगे बढ़ रहे एसजे अपलिफ्ट कबड्डी प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद मिलने के साथ ही यूपी कबड्डी लीग के सेकेंड सीजन में मजबूती से कदम आगे बढ़ा दिया है। यूपी कबड्डी लीग के दूसरे चरण का ऑक्शन सोमवार को ग्रेटर नोएडा में होगा।

इस बार टीम की संख्या को आठ से 12 कर दिया गया है। सभी टीमों में 20-20 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। लीग का आयोजन नोएडा में 25 दिसंबर से किया जाएगा। यूपीकेएल के संस्थापक और एसजे अपलिफ्ट कबड्डी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संभव जैन ने बताया कि यूपी कबड्डी लीग के दूसरे सीजन में 12 टीमें भाग लेंगी।

12 टीमों के लिए खिलाड़ियों की नीलामी तीन नवंबर को ग्रेटर नोएडा के एक होटल में की जाएगी। नीलामी के दौरान टीम मालिक समेत मैनेंजिंग टीम, कोच और टीम के मेंटोर शामिल होंगे। नीलामी प्रक्रिया एक दिन ही पूरी की जाएगी। जिसका लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीजन-2 में 12 टीमें प्रतिभाग करने जा रही हैं। इस बार चार नई टीमों में अलगीढ़, कानपुर वारियर्स, गोरखपुर ग्लैडिएर्ट्स और मुजफ्फनगर को शामिल किया गया है।

पहले सीजन में यमुना योद्धाज, नोएडा निन्जा, काशी किंग्स, अवध रामदूत, ब्रिज स्टार्स, संगम चैलेंजर्स, गंगा किंग्स ऑफ मिर्ज़ापुर, लखनऊ लायंस (पिछली चैंपियन) की टीम ने भाग लिया था।

चार खिलाड़ी रख सकेंगे टीम मालिक

संभव जैन ने बताया कि एक टीम में 20 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। जिसमें 14 खिलाड़ी नीलामी से लेना होगा। चार खिलाड़ी टीम मालिक अपनी पसंद से टीम में रख सकेंगे। इसके अलावा तीन खिलाड़ी कबड्डी फेडरेशन की लिस्ट से लेना होगा, जो नियमानुसार अनिवार्य है। इसके अलावा बाकी के खिलाड़ी हुनर के आधार पर चयन करने की आजादी होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।