एसआईआर पर सवाल उठाना ड्रामा नहीं : अभिषेक बनर्जी
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'ड्रामा' वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बनर्जी ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे मुद्दों पर सवाल उठाना…

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'ड्रामा' वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बनर्जी ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जैसे मुद्दों पर सवाल उठाना ड्रामा नहीं है। इसे नाटक कह देना गलत है। एसआईआर के कारण अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। इस पर सवाल करना नाटक कैसे हो गया।सोमवार को महेशतला में सेवाश्रय शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अभिषेक बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग इतनी जल्दी क्यों कर रहा है और केंद्र जवाब क्यों नहीं दे रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की मौत को भी नाटक बताकर भाजपा सवालों से भाग रही है। बनर्जी ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो वो आयोग के फैसलों को अदालत में चुनौती देंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले संसद परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि संसद नीति (पॉलिसी) और परिणामों (डिलीवरी) के लिए है, न कि ड्रामा या नारेबाजी के लिए। उन्होंने कहा कि ड्रामा करने की बहुत सी जगह है, जिसे ड्रामा करना है वह कर सकता है लेकिन यहां नारों पर नहीं नीति पर जोर होना चाहिए।----------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
