द इंडियन व्यू

एशियाई खेल 2026: जापान को 3-1 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

गिफू : भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को एशियाई खेल 2026 के पूल बी के अहम मुकाबले में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ भारत ने लगातार…

Ragwendra P Singh
September 25, 2026
2 min read
एशियाई खेल 2026: जापान को 3-1 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में

गिफू : भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को एशियाई खेल 2026 के पूल बी के अहम मुकाबले में मेजबान जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ भारत ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए पूल में शीर्ष दो में अपना स्थान भी सुनिश्चित कर लिया।भारत के लिए लालरेमसियामी, इशिका चौधरी और नवनीत कौर ने गोल किए, जबकि जापान की ओर से शिहो कोबायाकावा ने एक गोल किया।भारत ने मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की।पहले क्वार्टर में नवनीत कौर के प्रयास को जापान की गोलकीपर यू कुडो ने रोक लिया, लेकिन रिबाउंड पर लालरेमसियामी ने तेजी दिखाते हुए गेंद को गोल में पहुंचाकर भारत को बढ़त दिला दी। जापान ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता पूनिया ने माही उएनो के पेनल्टी कॉर्नर प्रयास को शानदार तरीके से रोक दिया।दूसरे क्वार्टर में भारत ने दबाव बढ़ाया और हाफ टाइम से ठीक पहले अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। नवनीत के पेनल्टी कॉर्नर प्रयास को जापानी डिफेंस ने रोका, लेकिन इशिका चौधरी ने रिबाउंड पर सतर्कता दिखाते हुए गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।तीसरे क्वार्टर में नवनीत कौर ने जापानी डिफेंस को छकाते हुए शानदार गोल किया और भारत की बढ़त 3-0 कर दी।अंतिम क्वार्टर में जापान ने वापसी की कोशिश की और शिहो कोबायाकावा ने जोरदार टॉमहॉक के जरिए गोल कर अंतर 3-1 कर दिया। हालांकि भारतीय टीम ने इसके बाद जापान के दबाव को बेअसर करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।इस जीत के बाद भारत के चार मैचों में चार जीत से 12 अंक हो गए हैं और उसने पूल बी में शीर्ष दो में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। जापान नौ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि थाईलैंड भी अपने बाकी मुकाबले जीतकर 12 अंक तक पहुंच सकता है। हालांकि जापान और थाईलैंड को अपने अंतिम पूल मुकाबले में एक-दूसरे का सामना करना है, इसलिए दोनों टीमों का एक साथ भारत के 12 अंकों तक पहुंचना संभव नहीं है।भारत अब रविवार को पूल बी के अपने अंतिम मुकाबले में सिंगापुर का सामना करेगा। भारत ने 2023 हांगझोउ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।