द इंडियन व्यू

एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर

आइची-नागोया : एशियाई खेल 2026 में भारत की ईशा सिंह, मनु भाकर और राही सरनोबत की टीम महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा के फाइनल में पांचवें स्थान पर रही। भारतीय टीम ने 1727-56एक्स का स्कोर किया।चीन ने 1743-68एक्स के…

Ragwendra P Singh
September 28, 2026
1 min read
एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर

आइची-नागोया : एशियाई खेल 2026 में भारत की ईशा सिंह, मनु भाकर और राही सरनोबत की टीम महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा के फाइनल में पांचवें स्थान पर रही। भारतीय टीम ने 1727-56एक्स का स्कोर किया।चीन ने 1743-68एक्स के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया ने 1735-65एक्स के साथ रजत और चीनी ताइपे ने 1734-48एक्स के साथ कांस्य पदक हासिल किया।व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की ईशा सिंह 580-22एक्स के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहीं। शीर्ष आठ निशानेबाजों को व्यक्तिगत फाइनल में जगह मिली।भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। उन्होंने क्वालिफिकेशन में 579-18एक्स का स्कोर किया और 11वें स्थान पर रहीं। वहीं, राही सरनोबत 568-16एक्स के स्कोर के साथ 30वें स्थान पर रहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।