एशियन गेम्स में भारत को दो और पदक, सरवेश को रजत और पारुल को कांस्य
नागोया : एशियन गेम्स-2026 में भारत के लिए रविवार का दिन एथलेटिक्स में शानदार रहा। मिजुहो पार्क एथलेटिक्स स्टेडियम में सरवेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप में रजत पदक जीता, जबकि पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर…

नागोया : एशियन गेम्स-2026 में भारत के लिए रविवार का दिन एथलेटिक्स में शानदार रहा। मिजुहो पार्क एथलेटिक्स स्टेडियम में सरवेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप में रजत पदक जीता, जबकि पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक अपने नाम किया।सरवेश ने 2.25 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया। चीनी ताइपे के चाओ ह्सुआन-फू ने भी 2.25 मीटर की ऊंचाई पार की, लेकिन उन्होंने यह ऊंचाई पहली कोशिश में हासिल की, जबकि सरवेश को दो प्रयास करने पड़े। इस आधार पर चाओ को स्वर्ण मिला। दक्षिण कोरिया के सांगह्योक वू ने 2.22 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक जीता।सरवेश ने प्रतियोगिता की शुरुआत 2.10 मीटर की ऊंचाई पहली कोशिश में पार करके की। इसके बाद उन्होंने 2.14, 2.18 और 2.22 मीटर की ऊंचाई भी पहले प्रयास में पार की। 2.25 मीटर के बाद मुकाबला 2.28 मीटर तक पहुंचा, लेकिन दोनों खिलाड़ी तीन प्रयासों में यह ऊंचाई पार नहीं कर सके।पारुल ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ जीता कांस्यमहिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारुल चौधरी ने 9:08.67 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया और इस स्पर्धा में 09 मिनट 10 सेकेंड से कम समय निकालने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।पारुल शुरुआत से ही शीर्ष खिलाड़ियों के साथ बनी रहीं और दौड़ के मध्य तक रजत की दौड़ में शामिल थीं। हालांकि, बाद में वह अपनी स्थिति बरकरार नहीं रख सकीं। कजाखस्तान की नोरा तनुई ने 9:06.82 के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि बहरीन की यावी विनफ्रेड ने 9:04.36 के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत की दूसरी धाविका अंकिता 9:19.24 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं।यह एशियन गेम्स में पारुल का तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2022 के हांगझोउ एशियन गेम्स में 5000 मीटर में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
