एवियन चैंपियनशिप में अदिति अशोक का शानदार आगाज, संयुक्त 35वें स्थान पर
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने अमुंडी एवियन चैंपियनशिप के पहले दौर में एक अंडर 70 का स्कोर बनाकर संयुक्त 35वें स्थान पर अपनी शुरुआत की। लेडीज यूरोपियन टूर की पांच बार की विजेता और 2016 की हीरो महिला इंडियन ओपन चैंपियन…

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने अमुंडी एवियन चैंपियनशिप के पहले दौर में एक अंडर 70 का स्कोर बनाकर संयुक्त 35वें स्थान पर अपनी शुरुआत की।
लेडीज यूरोपियन टूर की पांच बार की विजेता और 2016 की हीरो महिला इंडियन ओपन चैंपियन अदिति इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में नौवीं बार हिस्सा ले रही हैं। हालांकि, अब तक वह केवल एक बार ही इस प्रतियोगिता में शीर्ष-25 में जगह बनाने में सफल रही हैं।

पहले दौर के बाद अदिति, लीडरबोर्ड में शीर्ष पर मौजूद जापान की अकी इवाई से सात शॉट पीछे हैं। उन्होंने पहले नौ होल में दो बर्डी लगाईं, लेकिन इस दौरान दो बोगी भी कर बैठीं। इसके बाद उन्होंने एक और बोगी की, हालांकि शानदार वापसी करते हुए 14वें और 15वें होल पर लगातार दो बर्डी लगाकर अपना दौर एक अंडर 70 के स्कोर के साथ समाप्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
