द इंडियन व्यू

एमपी के उमरिया में भिड़े दो ट्रक, 3 महिलाओं समेत 4 की मौत

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में गुरुवार सुबह दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 43 का है। बताया जा रहा है…

Ragwendra P Singh
February 6, 2025
2 min read
एमपी के उमरिया में भिड़े दो ट्रक, 3 महिलाओं समेत 4 की मौत

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में गुरुवार सुबह दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामला पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 43 का है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह साढ़े सात बजे के आसपास हुआ। शहडोल की तरफ से आ रहे ट्रक की उमरिया की तरफ जा रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए।

दोनों ट्रकों में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान 17 वर्षीय युवती जीवित बची थी और उसने बचाने की गुहार लगाई थी, लेकिन घटना के दो घंटे तक 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची और इसके कारण उसकी भी मौत हो गई।

वहीं, इस हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को ट्रकों से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मृतकों में एक महिला की शिनाख्त पार्वती बाई निवासी ग्राम बुड़ना के रूप में हुई है। जबकि बाकी मृतकों एवं घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पाली के टीआई मदन लाल मराबी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। गंभीर रूप से घायल हुए दोनों लोगों को जिला अस्पताल उमरिया रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि इस हादसे के कारण एनएच 43 पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस के आने के बाद हादसे का शिकार हुए ट्रकों को रास्ते से हटाया गया, जिसके बाद ही जाम खुल पाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…