द इंडियन व्यू

एफआईएच ने की पाकिस्तान की वापसी की पुष्टि, जगह लेने वाली टीम की जल्द घोषणा

पाकिस्तान ने नवंबर-दिसंबर में भारत में आयोजित होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से अपना नाम वापस ले लिया है। इसकी पुष्टि अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को एक समाचार एजेंसी से की है। एफआईएच ने बोला कि, चेन्नई और…

Ragwendra P Singh
October 24, 2025
1 min read
एफआईएच ने की पाकिस्तान की वापसी की पुष्टि, जगह लेने वाली टीम की जल्द घोषणा

पाकिस्तान ने नवंबर-दिसंबर में भारत में आयोजित होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से अपना नाम वापस ले लिया है। इसकी पुष्टि अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को एक समाचार एजेंसी से की है। एफआईएच ने बोला कि, चेन्नई और मदुरै में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की जगह लेने वाली टीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

एक समाचार एजेंसी को जारी बयान में एफआईएच ने बताया, ‘‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ को सूचित कर दिया है कि उनकी टीम भारत के तमिलनाडु में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप में भाग नहीं लेगी।

पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था। ’’बयान में बोला गया, ‘‘इस प्रतियोगिता के लिए पाकिस्तान की जगह लेने वाली टीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।’’

साभार : गूगल

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले और उसके बाद भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के रूप में की गई जवाबी कार्रवाई के बाद से दोनों देशों के बीच खेल संबंध प्रभावित हुए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।