द इंडियन व्यू

एडम जम्पा निजी कारणों के चलते भारत के खिलाफ पहला टी-20 नहीं खेल पाएंगे

ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा निजी कारणों से भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी जगह तनवीर संघा को टीम में शामिल किया है। श्रृंखला…

Ragwendra P Singh
October 27, 2025
2 min read
एडम जम्पा निजी कारणों के चलते भारत के खिलाफ पहला टी-20 नहीं खेल पाएंगे

ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा निजी कारणों से भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी जगह तनवीर संघा को टीम में शामिल किया है। श्रृंखला बुधवार को कैनबरा में शुरू होगी।

रिपोर्ट के अनुसार जम्पा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। संघा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और अपनी लेग स्पिन से 10 विकेट लिए हैं।

बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के नियमित सदस्य संघा ने 2023 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यादगार शुरुआत करते हुए 31 रन देकर चार विकेट लिए थे। संघा इस वर्ष की शुरुआत में भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया ए टीम का भी हिस्सा थे।

साभार : गूगल

उन्होंने भारत ए के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों में सात विकेट लिए थे। जम्पा पर्थ में भारत के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अगले दो मैच में खेले थे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच (29 अक्टूबर), दूसरा मैच (31 अक्टूबर), तीसरा मैच (दो नवंबर), चौथा मैच (छह नवंबर) और पांचवां मैच (आठ नवंबर) को खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।