बार्सिलोना को हराने में असफल, लेकिन एटलेटिको फाइनल में
एटलेटिको मैड्रिड ने मौजूदा विजेता बार्सिलोना से दूसरे चरण में 3-0 से हारने के बावजूद पहले चरण के अपने बेहतरीन प्रदर्शन से 13 साल में पहली बार कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। एटलेटिको ने पिछले महीने…

एटलेटिको मैड्रिड ने मौजूदा विजेता बार्सिलोना से दूसरे चरण में 3-0 से हारने के बावजूद पहले चरण के अपने बेहतरीन प्रदर्शन से 13 साल में पहली बार कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
एटलेटिको ने पिछले महीने मैड्रिड में खेले गए पहले चरण के मैच में 4-0 से जीत हासिल की थी। इस तरह, कुल मिलाकर उसने 4-3 के स्कोर के साथ फाइनल में प्रवेश किया।
एटलेटिको ने 2012-13 के सत्र में अपनी 10वीं कोपा ट्रॉफी जीती थी, लेकिन इसके बाद उसकी टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी।

दूसरे सेमीफाइनल का दूसरा चरण बुधवार को खेला जाएगा, जिसमें रियाल सोसिदाद का सामना एथलेटिक बिलबाओ से होगा। सोसिदाद ने पहले चरण में एथलेटिक को 1-0 से हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
