द इंडियन व्यू

एजबेस्टन की हार के बाद इंग्लैंड ने चला दांव, एटकिंसन को बुलाया

बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम को रविवार, 6 जुलाई को भारत के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में करारी हार मिली। इस हार के तुरंत बाद इंग्लैंड ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया और एक खतरनाक गेंदबाज को टीम…

Ragwendra P Singh
July 7, 2025
2 min read
एजबेस्टन की हार के बाद इंग्लैंड ने चला दांव, एटकिंसन को बुलाया

बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम को रविवार, 6 जुलाई को भारत के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में करारी हार मिली। इस हार के तुरंत बाद इंग्लैंड ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया और एक खतरनाक गेंदबाज को टीम में जगह दी।

© Getty

दोनों टीमों के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला 10 जुलाई से ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। इस मैच के लिए टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम में और कोई तो बदलाव नहीं है सिर्फ तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को स्क्वॉड में जोड़ा गया है।

12 टेस्ट खेलने वाले एटकिंसन ने इंग्लैंड के लिए आखिरी मुकाबला मई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। वह भारत के खिलाफ मार्की सीरीज के शुरुआती मैचों में टीम में जगह बनाने में असफल रहे क्योंकि वह जिम्बाब्वे टेस्ट में लगी हैमस्ट्रिंग की समस्या से उबर रहे थे, जिसके कारण उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर होना पड़ा।

एटकिंसन के आने से इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक को और मजबूती मिलेगी। मेजबानों ने दूसरे टेस्ट के लिए जोफ्रा आर्चर को स्क्वॉड में जोड़ा था, मगर उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया। हालांकि उम्मीद है कि लॉर्ड्स के मैदान पर यह दोनों एक साथ इंग्लैंड के लिए वापसी करेंगे।

दोनों टीमों के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबानों ने भारत को 5 विकेट से धूल चटाई थी। अब एजबेस्टन में भारत ने तिरंगा लहरा अंग्रेजो को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।