एक सेट गंवाने के बाद कोको गॉफ का दमदार कमबैक, पेगुला को हराकर सेमीफाइनल में
अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने एक सेट से पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए हमवतन जेसिका पेगुला को 4-6, 6-3, 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन के महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई। ऑल इंग्लैंड क्लब में खेले गए…

अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने एक सेट से पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए हमवतन जेसिका पेगुला को 4-6, 6-3, 6-3 से हराकर पहली बार विंबलडन के महिला एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई। ऑल इंग्लैंड क्लब में खेले गए इस मुकाबले में गॉफ ने लगातार चौथी बार पेगुला को मात दी।
मैच के पहले सेट में पेगुला ने अपने सटीक खेल से गॉफ पर दबाव बनाए रखा और 6-4 से बढ़त हासिल कर ली। सातवीं वरीयता प्राप्त गॉफ ने दूसरे और तीसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह मैच एक घंटा 48 मिनट तक चला।
गॉफ के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि इस वर्ष के विंबलडन से पहले वह लगातार दो वर्षों तक यहां एक भी मैच नहीं जीत सकी थीं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक पांच मुकाबलों में चार बार तीन सेट तक चले मैच जीतकर अंतिम चार में प्रवेश किया है।

जीत के बाद गॉफ ने कहा, दो साल तक घास के कोर्ट पर एक भी मैच नहीं जीतने के बाद यहां सेमीफाइनल में पहुंचना अविश्वसनीय है। आज मैंने जिस तरह खेला, उससे मैं बेहद खुश हूं। जेसिका शानदार खिलाड़ी हैं और उनके खिलाफ जीत हासिल करना हमेशा कठिन होता है।
इस जीत के साथ गॉफ अपने करियर में चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के सेमीफाइनल या उससे आगे पहुंचने वाली सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं। वह इससे पहले 2023 यूएस ओपन और 2025 फ्रेंच ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। जेसिका पेगुला पहली बार विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर खेल रही थीं और सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन गॉफ ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उनकी चुनौती समाप्त कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
