एक और आदतन नशा तस्कर पर कार्रवाई, तीन महीने के लिए भेजा जेल
शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत जिला पुलिस शिमला ने एक और आदतन नशा तस्कर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। शिमला पुलिस ने राज्य सरकार के डिटेंशन आदेश की अनुपालना करते हुए आरोपी प्रेम राज…

शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत जिला पुलिस शिमला ने एक और आदतन नशा तस्कर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। शिमला पुलिस ने राज्य सरकार के डिटेंशन आदेश की अनुपालना करते हुए आरोपी प्रेम राज उर्फ आईडी मैहता उर्फ संतोष मैहता को पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत नजरबंद कर तीन महीने के लिए जिला सुधार गृह कैथू, शिमला भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को थाना ननखड़ी की टीम ने आरोपी को उसके गांव जगोट (ननखड़ी) से विधिवत हिरासत में लिया। यह कार्रवाई राज्य सरकार के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन और नशा तस्करी पर सख्त अंकुश लगाने की नीति के तहत की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है।
रिकॉर्ड के मुताबिक प्रेम राज के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उसे अब तक चार बार गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से दो मामलों में अदालत उसे दोषी ठहरा चुकी है, जबकि दो मामले अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। वर्ष 2012 में थाना रामपुर में उसके पास से 300 ग्राम चरस बरामद हुई थी, जिसमें वह दोषसिद्ध हुआ। वर्ष 2018 में थाना ननखड़ी में 107 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में भी उसे दोषी ठहराया गया था। इसके अलावा 2023 में 9.93 ग्राम चरस और 2024 में 18.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी के मामले अभी अदालत में लंबित हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की बार-बार नशा तस्करी में संलिप्तता को देखते हुए लोकहित और जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उसके खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई जरूरी समझी गई। इस कानून के तहत आदतन तस्करों को भविष्य में अपराध करने से रोकने के लिए नजरबंद किया जाता है।
जिला पुलिस शिमला ने बताया कि पिछले करीब एक महीने में 24 आदतन और संगठित नशा तस्करों को डिटेंशन आदेश के आधार पर हिरासत में लेकर तीन-तीन महीने के लिए जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
