द इंडियन व्यू

एक ऐसा सीजन जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा : विराट कोहली

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 18 साल के इंतजार को खत्म करते हुए अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीत लिया है। आईपीएल 2025 के फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
2 min read
एक ऐसा सीजन जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा : विराट कोहली

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 18 साल के इंतजार को खत्म करते हुए अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीत लिया है। आईपीएल 2025 के फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की।

जीत के बाद विराट कोहली ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रॉफी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा- इस टीम ने सपने को संभव बनाया, एक ऐसा सीजन जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। हमने पिछले 2.5 महीनों में इस सफर का भरपूर आनंद लिया है। यह आरसीबी के प्रशंसकों के लिए है जिन्होंने सबसे बुरे समय में भी हमारा साथ नहीं छोड़ा। यह उन सभी वर्षों के दिल टूटने और निराशा के लिए है। यह इस टीम के लिए मैदान पर खेलने के लिए किए गए हर प्रयास के लिए है।

कोहली ने आगे लिखा कि जहां तक आईपीएल ट्रॉफी का सवाल है- आपने मुझे आपको उठाने और जश्न मनाने के लिए 18 साल इंतजार करवाया है, मेरे दोस्त, लेकिन यह इंतजार बिल्कुल सार्थक रहा।

कोहली हुए भावुकइस जीत के बाद टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बहुत भावुक हो गए थे। विराट 2008 से आरसीबी का हिस्सा हैं, लेकिन अब जाकर ट्रॉफी जीतने का उनका सपना साकार हुआ है। उनकी टीम इससे पहले तीन बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी थी। अब जब उनकी टीम इतने लंबे इंतजार के बाद आईपीएल ट्रॉफी उठाने में कामयाब हुई तो कोहली अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और मैदान पर ही उनकी आखों में आंसू आ गए। उन्होंने इस ऐतिहासिक पल का जमकर जश्न मनाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।