एआईएफएफ का ऐलान- इंडियन विमेंस फुटबॉल लीग 2025-26 दो चरणों में होगी
नई दिल्ली : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सोमवार को घोषणा की कि इंडियन विमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) 2025-26 को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय भाग लेने वाले क्लबों के अनुरोध के बाद लिया गया है।एआईएफएफ ने…

नई दिल्ली : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सोमवार को घोषणा की कि इंडियन विमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) 2025-26 को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय भाग लेने वाले क्लबों के अनुरोध के बाद लिया गया है।एआईएफएफ ने अपने बयान में बताया कि 30 अक्टूबर को आठों क्लबों के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। लीग का पहला चरण 20 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा चरण 20 अप्रैल से 10 मई 2026 तक आयोजित होगा।महासंघ ने बताया कि कार्यक्रम में बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि “काफी संख्या में खिलाड़ी अपने-अपने क्लबों के अंतरराष्ट्रीय मैचों और राष्ट्रीय टीम की प्रतिबद्धताओं में व्यस्त रहेंगे।”गौरतलब है कि ईस्ट बंगाल मौजूदा आईडब्ल्यूएल चैंपियन है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
