एंजेल दी मारिया की घर वापसी, दो दशक बाद रोसारियो सेंट्रल से जुड़े
ब्यूनस आयर्स : अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर एंजेल दी मारिया ने लगभग दो दशकों बाद अपने घरेलू क्लब रोसारियो सेंट्रल में वापसी कर अपने सपने को साकार किया है। 37 वर्षीय दी मारिया को सोमवार को रोसारियो शहर के एक होटल में…

ब्यूनस आयर्स : अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर एंजेल दी मारिया ने लगभग दो दशकों बाद अपने घरेलू क्लब रोसारियो सेंट्रल में वापसी कर अपने सपने को साकार किया है। 37 वर्षीय दी मारिया को सोमवार को रोसारियो शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आधिकारिक रूप से क्लब के नए खिलाड़ी के रूप में पेश किया गया।
भावुक दी मारिया ने कहा, “यह मेरे लिए बेहद खूबसूरत पल है। यह वो सपना है जो मैं लंबे समय से देख रहा था। मैं पहले आना चाहता था, लेकिन संभव नहीं हो पाया। आज मैं यहां हूं, अपने परिवार के साथ, खुश हूं।”
दी मारिया ने पुर्तगाली क्लब बेनफिका के साथ अपना अनुबंध समाप्त होने के बाद फ्री ट्रांसफर के तहत रोसारियो सेंट्रल से एक साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें विस्तार का विकल्प भी शामिल है।
गौरतलब है कि दी मारिया ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 2005 में रोसारियो सेंट्रल से की थी। इसके बाद उन्होंने बेनफिका, रियल मैड्रिड, मैनचेस्टर यूनाइटेड, पेरिस सेंट जर्मेन और जुवेंटस जैसे दिग्गज यूरोपीय क्लबों के लिए खेला।
अर्जेंटीना के लिए 145 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दी मारिया 2022 फीफा विश्व कप, 2021 और 2024 कोपा अमेरिका खिताब जीतने वाली टीम के अहम सदस्य रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मैंने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन यह उससे भी बढ़कर है। इतने सालों बाद घर लौटना, रोसारियो में फिर से रहना, सेंट्रल की जर्सी पहनना और यहां के लोगों को खुश देखना — यही सबसे बड़ा सुख है।”
दी मारिया ने यह भी कहा कि वह चाहते थे कि उनकी बेटियां और पत्नी भी इस अनुभव का हिस्सा बनें। “यह एक सपना है जो अब सच हो रहा है,” उन्होंने कहा।
जब उनसे इस पल के भावनात्मक महत्व के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह मेरी उम्मीदों से कहीं ज्यादा है। आज जब मैंने चारों ओर देखा, तो यकीन नहीं हो रहा था कि मैं यहां हूं। वो एहसास, वो उत्तेजना — मैं चाहता हूं कि ये इसी तरह बना रहे।”
हालांकि, उनकी वापसी को लेकर पिछले वर्ष संदेह बना हुआ था जब स्थानीय मीडिया में खबरें आई थीं कि रोसारियो में उनकी फैमिली को आपराधिक गिरोहों से धमकियां मिली थीं। इस पर दी मारिया ने कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वह केवल टीम की मदद पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
उन्होंने आत्मविश्वास से कहा, “मैं यहीं संन्यास लूंगा, लेकिन अभी मुझमें बहुत कुछ बाकी है। मैं अच्छा खेल रहा हूं और टीम को योगदान देना चाहता हूं।,”
सम्बंधित ख़बरें
जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।
आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप
पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।
हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी
न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।
