ऋषभ पंत की तारीफ में बोले सिद्धू, फीनिक्स की तरह दोबारा उड़ान भरी
पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने ऋषभ पंत की खूब तारीफ की है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पंत इन दिनों बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ हो रहे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भारत ए टीम की कप्तानी कर रहे…

पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने ऋषभ पंत की खूब तारीफ की है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ पंत इन दिनों बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ हो रहे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में भारत ए टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
सिद्धू ने कहा कि किसी ने सोचा तक नहीं था कि भीषण कार हादसे के बाद ऋषभ पंत दोबारा कभी अपने पैरों पर खड़ा हो पाएगा। उन्होंने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज की तुलना पौराणिक पक्षी फीनिक्स से की है जो अपने ही राख से फिर जिंदा हो जाती है। ऋषभ पंत फुट इंजरी से उबरकर इंडिया ए की अगुआई कर रहे हैं।
इसी साल इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की एक यॉर्कर पर रिवर्स स्वीप खेलने के दौरान उनके पैर की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था। इस वजह से वह एशिया कप, वेस्टइंडीज के खिलाफ होम सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नहीं जा पाए थे. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, 'ऋषभ पंत फीनिक्स हैं जो राख से उठ खड़ी होती है।

किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी कि वह फिर से कभी (कार हादसे के बाद) चल पाएंगे। उनकी निडरता को देखिए, उनकी असाधारण उपलब्धियों को देखिए जिसे उन्होंने हासिल किया है। जिस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी की थी, जिस तरह उन्होंने इंग्लैंड में हमें मैच जितवाए, वो शानदार है।
मैं अब तक जितने भी क्रिकेटर देखें हैं उनमें से वह सबसे अच्छे में एक है। जब मैं उन्हें देखता हूं तो आनंद आता है। ऋषभ पंत ने सभी को सिखाया है कि जिंदगी में मुश्किलों से कैसे पार पाते हैं।'
भारत ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए के बीच अनऑफिशियल टेस्ट की बात करें तो गुरुवार को कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारत ए की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो कप्तान ऋषभ पंत के अलावा साई सुदर्शन, आयुष म्हात्रे, देवदत्त पड्डीकल, रजत पाटीदार, आयुष बडोनी, तनुष कोटियन, अंशुल कंबोज, मानव सुधार, गुरनूर बरार और खलील अहमद शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
