द इंडियन व्यू

स्पिनरों की जन्नत बनेगा ईडन, वॉशिंगटन सुंदर पर निगाहें टिकीं

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के आगाज के लिए कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पूरी तरह तैयार है। दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला इसी मैदान पर शुक्रवार से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला…

Ragwendra P Singh
November 13, 2025
2 min read
स्पिनरों की जन्नत बनेगा ईडन, वॉशिंगटन सुंदर पर निगाहें टिकीं

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के आगाज के लिए कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पूरी तरह तैयार है। दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला इसी मैदान पर शुक्रवार से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जाएगा। ईडन गार्डन्स में भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

वजह ये है कि ये यहां की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है। ईडन गार्डन्स में स्पिनरों का ही सिक्का चलता रहा है। हरभजन सिंह यहां के बेताज बादशाह हैं। उन्होंने 7 टेस्ट में सबसे ज्यादा 46 विकेट झटके हैं।

यहां सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर भी भारत के दो महान स्पिनर ही हैं। अनिल कुंबले के नाम 40 विकेट और बिशन सिंह बेदी के नाम 29 विकेट दर्ज हैं। ईडन गार्डन्स में सबसे सफल तेज गेंदबाज कपिल देव हैं जिन्होंने 27 विकेट झटके हैं।

साभार : गूगल

वॉशिंगटन सुंदर ने जिस तरह न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, उसे देखते हुए वह ईडन में अपनी गेंदबाजी से अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 16 विकेट झटके थे। ईडन के स्पिन-फ्रेंडली विकेट पर वह खतरनाक साबित हो सकते हैं।

ये सच है कि उनके पास हरभजन सिंह की तरह अपनी फ्लाइट से बल्लेबाजों को चकमा देने में माहिर नहीं हैं और न ही आर अश्विन की तरह उनके पास विविधता है। फिर भी वह जिस अनुशासन से गेंद फेंकते हैं, उससे वो मैच में अहम साबित हो सकते हैं।

ईडन की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद दे सकती है लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनरों के लिए ये स्वर्ग बन सकती है। वॉशिंगटन सुंदर गेंद के अलावा बल्ले से भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने बल्ले से योगदान दिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।