द इंडियन व्यू

इम्तियाज अली के घर जल्द गूंजेगी शहनाई, बेटी इदा ने की सगाई

मुंबई : फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लंबे समय से दोस्त और बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। निजी समारोह में हुई इस सगाई की एक तस्वीर इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर के साथ…

Ragwendra P Singh
September 23, 2026
2 min read
इम्तियाज अली के घर जल्द गूंजेगी शहनाई, बेटी इदा ने की सगाई

मुंबई : फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लंबे समय से दोस्त और बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। निजी समारोह में हुई इस सगाई की एक तस्वीर इम्तियाज अली ने सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने बेटी और होने वाले दामाद के लिए प्रशंसकों और शुभचिंतकों से आशीर्वाद मांगा।शेयर की गई तस्वीर में इदा और कृष एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर इदा हल्के गुलाबी रंग के गाउन में दिखाई दीं, जबकि कृष काले रंग की शेरवानी में नजर आए। दोनों के चेहरे पर सगाई की खुशी साफ दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए इम्तियाज ने लिखा, "आपका आशीर्वाद चाहते हैं।" इससे पहले कृष ने नॉर्वे की बर्फीली पहाड़ियों के बीच घुटने पर बैठकर इदा को शादी के लिए प्रपोज किया था।इदा भी पिता की तरह फिल्म निर्माण की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में लघु फिल्म 'लिफ्ट' का निर्देशन किया था। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष 24 वर्षीय हैं और एक हेज फंड कंपनी में क्वांटिटेटिव रिसर्चर के तौर पर काम करते हैं। इदा और कृष को घूमने-फिरने का शौक है और दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सगाई के बाद अब दोनों के परिवारों में शादी को लेकर तैयारियों का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है।--------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।