द इंडियन व्यू

इतिहास रचने के बाद वैभव का पहला संदेश, बोले- देश के लिए हमेशा दूंगा अपना सर्वश्रेष्ठ

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत के लिए डेब्यू करते हुए इतिहास रचा। वह टीम से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। वैभव ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया। वैभव…

Ragwendra P Singh
July 5, 2026
2 min read
इतिहास रचने के बाद वैभव का पहला संदेश, बोले- देश के लिए हमेशा दूंगा अपना सर्वश्रेष्ठ

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत के लिए डेब्यू करते हुए इतिहास रचा। वह टीम से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। वैभव ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया।

वैभव ने इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद फैंस, टीम के साथियों और सीनियर खिलाड़ियों का धन्यवाद किया है। मैच के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' की स्टोरी पर भारत की जर्सी में अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए 15 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है और जब भी जरूरत होगी, वह अपना बेस्ट देते रहेंगे।

उन्होंने लिखा, "सभी मैसेज से बहुत खुश हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों और सीनियर्स को आपके लगातार प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। मैं अपने देश को प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर सच में बहुत शुक्रगुजार हूं, और मैं हमेशा अपनी टीम के लिए हर बार अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। आप सभी का हर चीज के लिए धन्यवाद।"

@Vaibhavsooryava

वैभव ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा। सचिन ने भारत की जर्सी में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला 16 साल 205 दिन की उम्र में खेला था। हालांकि, डेब्यू मुकाबले में वैभव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वह 14 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में स्टंप हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 छक्के लगाए।

Vaibhav Sooryavanshi (@vaibhav_sooryavanshi09)

हालांकि, भारतीय टीम को दूसरे टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 190 रन लगाए। भारत से अभिषेक शर्मा ने 43 और ईशान किशन ने 49 रनों की दमदार पारी खेली। मगर इंग्लैंड ने लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते हुए ही 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इंग्लिश टीम से जैकब बेथेल ने 76 रनों की नाबाद पारी खेली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।