द इंडियन व्यू

इंदौरा में महिला नशा तस्कर की 90 लाख 71 हजार 862 रुपये की संपत्ति जब्त

धर्मशाला, 13 सितंबर (हि.स.)। नूरपुर पुलिस ने नशे का काला कारोबार करने वाली महिला नशा तस्कर पर बड़ी चोट करते हुए उसकी 90 लाख से अधिक की चल और अचल संपत्ति जब्त कर ली है। उक्त महिला नशा तस्कर नशा बेचने के मामले में पहले से…

Ragwendra P Singh
September 13, 2025
2 min read
इंदौरा में महिला नशा तस्कर की 90 लाख 71 हजार 862 रुपये की संपत्ति जब्त

धर्मशाला, 13 सितंबर (हि.स.)। नूरपुर पुलिस ने नशे का काला कारोबार करने वाली महिला नशा तस्कर पर बड़ी चोट करते हुए उसकी 90 लाख से अधिक की चल और अचल संपत्ति जब्त कर ली है। उक्त महिला नशा तस्कर नशा बेचने के मामले में पहले से ही 10 साल की जेल की सजा काट रही है। आरोपिता नशा तस्कर एक अभ्यस्थ तस्कर है जिसके खिलाफ नशा बेचने के पांच मामले दर्ज हैं।

जिला पुलिस नूरपुर के अधीन थाना डमटाल में 12 अक्टूबर 2019 को आरोपिता गुरमेशी देवी पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव व डाकघर छन्नी, तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा से 5.61 ग्राम हेरोईन/चिट्टा बरामद किया गया था। इस मामले में माननीय अदालत ने 24 फरवरी 2025 को सुनवाई पूरी करते हुए आरोपिया गुरमेशी देवी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

उधर नूरपुर पुलिस ने आरोपिता के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 90,71,862 रुपये की चल व अचल संपतियों को नियमानुसार जब्त करके आगामी आदेशों हेतु सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली को आवेदन किया गया था, जिस पर सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने 28 अगस्त 2025 को संपति के जब्ती सबंधी आदेश जारी किए थे।

वहीं पुलिस द्वारा जब्त की गई संपत्ति में आरोपिता के रिहायशी मकान का नवीनीकरण, मुहाल छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा जिसकी कीमत 15,47,856 रुपये, 60,163 कीमत की होंडा एक्टिवा, निर्मित रिहायशी मकान खसरा संख्या 07, गांव बडुखर, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा जिसकी कीमत 68,74,302, सोने के आभूषण

2,90,000, नगद 1,51,000 तथा 1,48,091 कीमत का रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल शामिल है। जिनकी कुल कीमत 90,71,862 बनती है।

उधर एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही के साथ इस धंधे से कमाई गई संपत्ति को जब्त करने का काम भी जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…