द इंडियन व्यू

इंडिया 'ए' पुरुष हॉकी टीम यूरोप दौरे के लिए नीदरलैंड रवाना, 8 जुलाई को आयरलैंड से पहला मुकाबला

बेंगलुरु : इंडिया 'ए' पुरुष हॉकी टीम शनिवार सुबह यूरोप दौरे के लिए नीदरलैंड के आइंडहोवन रवाना हो गई। यह दौरा 8 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें टीम कुल 8 मुकाबले खेलेगी। कप्तान संजय और उप-कप्तान मोइरांगथेम…

Ragwendra P Singh
July 5, 2025
2 min read
इंडिया 'ए' पुरुष हॉकी टीम यूरोप दौरे के लिए नीदरलैंड रवाना, 8 जुलाई को आयरलैंड से पहला मुकाबला

बेंगलुरु : इंडिया 'ए' पुरुष हॉकी टीम शनिवार सुबह यूरोप दौरे के लिए नीदरलैंड के आइंडहोवन रवाना हो गई। यह दौरा 8 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें टीम कुल 8 मुकाबले खेलेगी। कप्तान संजय और उप-कप्तान मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह के नेतृत्व में भारत की यह टीम आयरलैंड, फ्रांस, नीदरलैंड, इंग्लैंड और बेल्जियम जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी।

इस दौरे में इंडिया 'ए' की टीम आइंडहोवन (नीदरलैंड) में आयरलैंड, फ्रांस और नीदरलैंड के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेगी। इसके अलावा टीम एक-एक मुकाबला एम्सटेलवीन (नीदरलैंड) में इंग्लैंड और एंटवर्प (बेल्जियम) में बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी।

यह दौरा टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने और भविष्य के लिए खिलाड़ियों की तैयारियों को परखने का एक बड़ा मौका माना जा रहा है। कप्तान संजय ने कहा,"यह दौरा हमारे लिए अपनी ताकत और कमजोरियों को परखने का बेहतरीन मंच होगा। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, और हमें कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी जो हमें समझने में मदद करेगी कि हम कहां खड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय अनुभव से हमारी मुख्य टीम भी भविष्य में और मजबूत होगी।"

वहीं उप-कप्तान मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह ने कहा,"यह दौरा हमें यूरोपीय टीमों के खिलाफ खेलने की तीव्रता और अलग अंदाज को समझने में मदद करेगा। खासकर युवा खिलाड़ियों के लिए यह अनुभव बेहद उपयोगी होगा जो भारतीय स्तर पर ऐसी रफ्तार और चुनौती से कम ही रूबरू होते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह अनुभव हमें और आने वाली पीढ़ी को आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करेगा।"

हॉकी इंडिया का उद्देश्य इस दौरे के माध्यम से भारतीय सीनियर टीम के लिए एक मजबूत टैलेंट पूल तैयार करना और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करना है।

इंडिया 'ए' का पहला मुकाबला 8 जुलाई को रात 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार) आयरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जनवरी में लौटेगी हीरो हॉकी इंडिया लीग, 7 दिसंबर को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2026-27 सत्र की प्रमुख तारीखों और कार्यक्रम की घोषणा कर दी। प्रतियोगिता जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होगी।

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।