इंडिगो संकटः पटना हवाई अड्डे से सोमवार को 5 उड़ानें रद्द, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरु किया
पटना : इंडिगो संकट अभी भी जारी है। पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार को पांच उड़ानें रद्द की गई है। हवाई अड्डे पर रविवार को लगातार छठे दिन विमान रद्द होने से यात्री भारी परेशानियों का सामना कर…

पटना : इंडिगो संकट अभी भी जारी है। पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार को पांच उड़ानें रद्द की गई है। हवाई अड्डे पर रविवार को लगातार छठे दिन विमान रद्द होने से यात्री भारी परेशानियों का सामना कर कर रहे हैं। कई लोग साक्षात्कार या अन्य जरूरी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सके, जबकि कुछ दिनभर एयरपोर्ट का चक्कर लगाते रहे।रविवार को इंडिगो की चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता समेत अन्य शहरों को जाने वाली 10 उड़ानें रद्द रही। इसके अलावा, जो विमान आए-गए वे भी आधे घंटे तक विलंबित रहे।सोमवार को पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले पांच विमान रद्द किये गए हैं। इनमें मुख्य रूप से दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता की फ्लाइट शामिल हैं। यात्रियों को व्यक्तिगत तौर पर विमान रद्द होने या विलंबित रहने की जानकारी दी जा रही है।इंडिगो संकट को देखते हुए पूर्व मध्य रेल (हाजीपुर) पटना से एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन कर रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार को संपूर्ण क्रांति और तेजस राजधानी एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त यात्री कोच लगाए गए। साथ ही एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क भी खोला गया है। हवाई यात्रियों के लिए डेडिकेटेड हेल्पलाइन नंबर 9771449159 जारी किया गया है।दानापुर रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पटना से आनंद विहार टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। सोमवार को भी 02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 20:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसके अलावा तेजस राजधानी में थर्ड एसी का एक और संपूर्ण क्रांति में सेकंड एसी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है, जिससे दोनों ट्रेनों में यात्री कोच की संख्या 22 से बढ़कर 23 हो गई है। पटना एयरपोर्ट पर 24 घंटे हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रभावित यात्रियों को राहत मिली है।पिछले छह दिनों में पटना से करीब 180 फ्लाइट्स ऑपरेट नहीं हो पाई हैं। इस बीच, एयरलाइन ने दावा किया कि वह अपनी तय 2,300 डेली फ्लाइट्स में से 1,650 चलाने में कामयाब रही। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि हालात सुधर रहे हैं और 10 दिसंबर तक नेटवर्क के स्टेबल होने की उम्मीद है।8 से 11 दिसंबर के बीच पटना से 58 फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगीइंडिगो की कुल 29 जोड़ी फ्लाइट्स—कुल 58 फ्लाइट्स—पटना से 8 से 11 दिसंबर के बीच कैंसिल रहेंगी। इसमें दिल्ली सेक्टर की 12 जोड़ी, हैदराबाद के लिए 5 जोड़ी, और कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई के लिए 4-4 जोड़ी फ्लाइट्स शामिल हैं। 8 दिसंबर की रात का दिल्ली का हवाई किराया बढ़कर 13,200 हो गया है, और उस तारीख को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की सभी फ्लाइट्स पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं।---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
