द इंडियन व्यू

ब्रिसबेन इंटरनेशनल : लगातार पांच बार सर्विस ब्रेक, सबालेंका ने कीज को किया पस्त

आर्यना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के लिए आयोजित ब्रिसबेन इंटरनेशनल में शुक्रवार को मैडिसन कीज को एकतरफा मैच में सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन की फाइनलिस्ट रह…

Ragwendra P Singh
January 9, 2026
1 min read
ब्रिसबेन इंटरनेशनल : लगातार पांच बार सर्विस ब्रेक, सबालेंका ने कीज को किया पस्त

आर्यना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के लिए आयोजित ब्रिसबेन इंटरनेशनल में शुक्रवार को मैडिसन कीज को एकतरफा मैच में सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। शीर्ष रैंकिंग पर काबिज सबालेंका ने डेढ़ घंटे तक चले मैच में कीज पर 6-3, 6-3 से जीत हासिल की। सबालेंका ने लगातार पांच गेम में सर्विस तोड़ी।

Getty Images

ब्रिसबेन इंटरनेशनल 18 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए एक अहम अभ्यास टूर्नामेंट है। ब्रिसबेन इंटरनेशनल की गत विजेता सबालेंका की टक्कर 11वीं वरीय कैरोलिना मुचोवा से होगी जिन्होंने एलीना रायबाकिना को 6-2, 2-6, 6-4 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।