द इंडियन व्यू

आयुर्वेद का मुझ पर जल्दी असर हुआ, शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री बना : मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि आयुर्वेद की दवा असर करने में समय लेती है, मगर मुझ पर जल्दी असर कर गई, पिछली बार मैं शिक्षा मंत्री था, अब मुख्यमंत्री हूं। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव…

Ragwendra P Singh
January 20, 2025
2 min read
आयुर्वेद का मुझ पर जल्दी असर हुआ, शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री बना : मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि आयुर्वेद की दवा असर करने में समय लेती है, मगर मुझ पर जल्दी असर कर गई, पिछली बार मैं शिक्षा मंत्री था, अब मुख्यमंत्री हूं।

राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आयुर्वेद पर्व-2025 राष्ट्रीय सेमिनार और आरोग्य मेले का उद्घाटन करते हुए कहा, किसी पैथी का संबंध भगवान से हो न हो, मगर आयुर्वेद का संबंध भगवान से है। जब यह सम्मेलन चल रहा है, उसी समय प्रयागराज में मंथन चल रहा है। इससे हमारी उस अवधारणा की पुष्टि होती है, जिसमें यह माना जाता है कि समुद्र मंथन हुआ था और समुद्र मंथन में कई चीजें निकलीं। उनमें भगवान धनवंतरी भी प्रकट हुए। इस बात का सौभाग्य है कि इसी समय प्रयागराज में मंथन चल रहा है और हमारे उस विश्वास की पुष्टि भी हो रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ का जिक्र करते हुए कहा कि तब एक बार दुनिया के सभी सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक, परंपराओं के सभी प्रकार के महान व्यक्तियों का आना होगा, उनका हम पलक पावडे़ बिछाकर स्वागत करेंगे। इस आयोजन में भी आयुर्वेद की चर्चा होगी। आयुर्वेद हजारों साल पुरानी परंपरा है। ज्ञात इतिहास में 5000 साल पुरानी है। लेकिन, अब दुनिया इस तरफ जा रही है, देख रही है। हम उनके राजदूत हैं।

उन्होंने आयुर्वेद और एलोपैथी के बीच के असर को लेकर चलने वाली चर्चा का जिक्र करते हुए बताया कि ऐसा कहा जाता है कि आयुर्वेद की दवाई बहुत अच्छी तो रहती है, मगर समय लगाती है। मुझ पर तो जल्दी असर कर गई, पिछले कार्यक्रम के समय शिक्षा मंत्री था, अब मुख्यमंत्री। मध्य प्रदेश से आयुर्वेद का संबंध पुराना है। हमारी अपनी धरती पर भगवान धनवंतरी के भी प्रकट होने की घटना को सिंहस्थ कुंभ बताता है। आज पूरी दुनिया आयुर्वेद की तरफ देख रही है, इसलिए आयुर्वेद के चिकित्सकों के साथ मिलना हो रहा है। राज्य में 56 आयुर्वेदिक और सरकारी मेडिकल काॅलेज चल रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…