द इंडियन व्यू

आकाश में आज शाम मौजूद रहेंगे सौरमंडल के सातों ग्रह

भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है। आसमान में आज शाम सौरमंडल के सातों ग्रहों को देखने का अवसर मिलेगा। राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस पर खगोल विज्ञान की दृष्टि से आकाश में…

Ragwendra P Singh
February 28, 2025
2 min read
आकाश में आज शाम मौजूद रहेंगे सौरमंडल के सातों ग्रह

भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है। आसमान में आज शाम सौरमंडल के सातों ग्रहों को देखने का अवसर मिलेगा। राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस पर खगोल विज्ञान की दृष्टि से आकाश में सातों ग्रहों की उपस्‍थति बेहद खास है। सोशल मीडिया पर इस खगोलीय घटना को ग्रहों की परेड का नाम दिया गया है।नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज सूर्यास्‍त के समय जब पश्चिम में सूर्य अस्‍त होता दिखेगा, तब उसके साथ शनि (सेटर्न), बुध (मरकरी) और नेप्‍च्‍यून भी रहेगा। इनके कुछ ऊपर तेज चमक के साथ शुक्र(वीनस) होगा। आकाश में सिर के लगभग ऊपर सौरमंडल का सबसे बड़ा बृहस्‍पति (जुपिटर) और यूरेनस मौजूद रहेगा। जुपिटर के पूर्व में लाल ग्रह मंगल (मार्स) होगा। इस तरह आकाश में पूर्व से पश्चिम की ओर बढ़ने पर मंगल, बृहस्‍पति, यूरेनस, शुक्र, बुध, शनि और नेप्‍चयून मौजूद रहेंगे।सारिका ने बताया कि हालांकि इन सात ग्रहों में से आप अपनी खाली आंखों से सिर्फ मंगल, बृहस्‍पति और चमकते शुक्र को देख पाएंगे, क्योंकि बुध और शनि सूर्य की लालिमा में रहने के कारण आसानी से नहीं दिखेंगे। नेप्‍च्‍यून और यूरेनस को सिर्फ शक्तिशाली टेलिस्‍कोप से ही देखा जा सकेगा। इस तरह आपको सिर्फ तीन ग्रह ही आसानी से दिख पाएंगे।उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में यह ग्रहों की कतार के रूप में बताया जाता है तो लगता है कि किसी रेलगाड़ी के डिब्‍बों की तरह सात ग्रह एक साथ एकत्र हो रहे होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। ये ग्रह पूरे आकाश में पूर्व से पश्चिम की ओर बिखरे होंगे और इनमें से सिर्फ तीन ही आपको आसानी से दिखेंगे।इसके अलावा ये तीन ग्रह आसमान में अचानक ही नहीं दिखने लगे। ये पिछले एक माह से इस प्रकार दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह घटना बहुत दुर्लभ नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया में इसे दुर्लभ घटना बताकर कौतूहल पैदा किया जा रहा है। यह घटना हर कुछ साल के अंतर पर होती रहती है, लेकिन इस बार शाम के आकाश में होने के कारण राष्‍ट्रीय विज्ञान दिवस पर आप इसका आनंद अवश्‍य लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एशियाई खेल-2026 में मध्य प्रदेश के 32 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, 10 खेल विधाओं में दिखाएंगे दमखम

भोपाल : मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभाएं एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए तैयार हैं। जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई…

दमोह-रानीदुर्गावती टाईगर अभ्यारण में चीतों को बसाने की तैयारी

दमोह, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में चीतों को बसाने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि कूनों से चीतों को यहां लाने के लिये संबधित विभाग लगा हुआ है। विशेषज्ञों के…

किसानों के हित में तकनीक: एफपीओ समिट में वैमानिका का स्टॉल बना आकर्षण

भोपाल में आयोजित एफपीओ डायरेक्टर्स समिट में वैमानिका एयरोस्पेस ने अपने अत्याधुनिक कृषि ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया। स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047 के तहत हुआ आयोजन यह समिट "स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2047" के अंतर्गत…

दिल्ली के बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट में आज हिस्सा लेंगे मप्र के मुख्यमंत्री

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में शामिल होंगे। यह टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों का महत्वपूर्ण दो दिवसीय वैश्विक आयोजन है। भारतीय और…