द इंडियन व्यू

आकाश चोपड़ा का सवाल: बुमराह के मैचों की संख्या सार्वजनिक करना क्यों जरुरी था?

पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस बात पर सवाल खड़े किए हैं कि आपने इस बात को गुप्त क्यों नहीं रखा कि जसप्रीत बुमराह कितने मैच इंग्लैंड में खेलेंगे? उन्होंने कहा है कि इंग्लैंड को अनुमान…

Ragwendra P Singh
June 26, 2025
2 min read
आकाश चोपड़ा का सवाल: बुमराह के मैचों की संख्या सार्वजनिक करना क्यों जरुरी था?

पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस बात पर सवाल खड़े किए हैं कि आपने इस बात को गुप्त क्यों नहीं रखा कि जसप्रीत बुमराह कितने मैच इंग्लैंड में खेलेंगे? उन्होंने कहा है कि इंग्लैंड को अनुमान लगाने दो कि वे कौन से मैच में खेलेंगे और कौन से में नहीं।

साभार : गूगल

पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि अब चार मैच बाकी हैं और इनमें से दो मैचों में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे, लेकिन अगर वे दूसरे मैच में भी खेलते हैं तो इंग्लैंड को पता चल जाएगा कि आखिरी के तीन में से दो मैचों में बुमराह नहीं होंगे। इनसे उनको मानसिक बढ़त मिलेगी।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "बुमराह ने कहा कि हम सिर्फ तीन ही मैच खेलेंगे और मैं ये सोच रहा हूं कि क्या इतनी आवश्यकता थी कि इसको पब्लिसाइज किया जाए कि सबको बता दिया जाए कि आप तीन ही मैच खेलने वाले हो।

https://www.youtube.com/watch?v=GK9VrqR6cng

इसे सीक्रेट क्यों नहीं रखा गया? मत बताओ ना...हम तो अपनी टीम भी अनाउंस नहीं करते..जब हम अपनी टीम अनाउंस नहीं करते तो मैच शुरू होने से पहले बार-बार ये बताना क्यों जरूरी है कि हम बुमराह को तीन ही मैच खिलाएंगे?" उन्होंने आगे कहा, "मेरा मतलब है कि यार उनको अंदाजा लगाना दो कि वे खेलेंगे या नहीं।

आपका जो मन करे आप खिलाओ। एक गेम वे खेल चुके हैं, आपको पता है बचे हुए चार में सिर्फ आप दो ही मैच खेल सकते हो, जो कि अच्छी चीज नहीं है।

अगर कहीं दूसरा भी आप खेल जाते हैं तो फिर तो तीन में से एक ही मैच खेलोगे तो अचानक विपक्षी टीम के दिमाग में आजाएगा कि बुमराह भी अब उनकी टीम का हिस्सा नहीं है, जो आपकी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ हैं, जो आपका ब्रह्मास्त्र है, वो तो अब चलेगा ही नहीं। इसके बाद वे पिच अपने हिसाब से बनवा सकते हैं और इसको भारत को सार्वजनिक करने की जरूरत नहीं है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।