द इंडियन व्यू

आईसीसी ने बदला टी-20 पावरप्ले का नियम, 30% ओवर का पावरप्ले होगा सुनिश्चित

आईसीसी ने टी-20 में एक नए पावरप्ले नियम की घोषणा की है जो जुलाई 2025 से लागू होगा। नए नियम में मौसम या अन्य रुकावटों के कारण पारी कम होने पर पावरप्ले ओवरों की अधिक सटीक गणना की गई है। साभार : गूगल 20 ओवर के खेल में…

Ragwendra P Singh
June 27, 2025
2 min read
आईसीसी ने बदला टी-20 पावरप्ले का नियम, 30% ओवर का पावरप्ले होगा सुनिश्चित

आईसीसी ने टी-20 में एक नए पावरप्ले नियम की घोषणा की है जो जुलाई 2025 से लागू होगा। नए नियम में मौसम या अन्य रुकावटों के कारण पारी कम होने पर पावरप्ले ओवरों की अधिक सटीक गणना की गई है।

साभार : गूगल 

20 ओवर के खेल में पावरप्ले 6 ओवर का होता है जिस दौरान 30-यार्ड सर्कल के बाहर केवल दो फील्डर रहते हैं। इसका मतलब यह होता है कि पारी के 30 प्रतिशत ओवर के दौरान में दो फील्डर्स को ही 30 गज के घेरे के बाहर रहने की अनुमति होती है।

वहीं जब बारिश या किसी अन्य कारण की वजह से मैच 8 या 9 ओवरों तक कम हो जाते हैं, तो पावरप्ले ओवरों को पहले निकटतम ओवर में राउंड किया जाता था, जिससे कभी-कभी खेल का संतुलन बिगड़ जाता था। पहले 8 ओवर के मैच में पावरप्ले के सिर्फ दो ओवर होते थे, जो केवल 25% होता था।

आईसीसी की क्रिकेट समिति ने इस पर विचार किया और बदलाव करने का फैसला किया। पहले छोटे हुए मैच के दौरान पावरप्ले के लिए निकटतम ओवर के रूप में चुना जाता था, अब उसे निकटतम गेंद के रूप में चुना जाएगा, ताकि पावरप्ले 30 प्रतिशत ओवर का ही रहे।

उदहारण के लिए 8 ओवर के मैच में पावरप्ले 14.4 ओवर का बनता है। इस स्थिति में पावरप्ले 2.2 ओवर का होगा, वैसे ही नो ओवर के खेल में पावरप्ले 2.4 ओवर का होगा। अगर 8 ओवर की पारी होती है तो तीसरे ओवर की दो गेंदें होने के बाद अंपायर पावरप्ले खत्म होने का संकेत देगा ताकि कप्तान अपने फील्डर्स को 30 गज के घेरे के बाहर फैला सके।

एक क्रिकेट साइट के अनुसार आईसीसी ने सदस्यों को बताया, "इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट में कई सालों से इस तालिका का उपयोग किया जा रहा है, जहां ओवर के बीच में पावरप्ले समाप्त करने से खिलाड़ियों या अधिकारियों को कोई परेशानी नहीं होती है।

इसे अब आईसीसी पुरुष क्रिकेट समिति ने आगे बढ़ने के लिए पसंदीदा विधि के रूप में स्वीकार कर लिया है। ऊपर दिए गए 8 ओवर के उदाहरण में, अंपायर तीसरे ओवर की 2 गेंदों के बाद संकेत देगा, जिस समय तीन और फील्डर सर्कल के भीतर से पीछे हटने में सक्षम होंगे।"

साभार : गूगल

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।