द इंडियन व्यू

आईसीसी ने टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच के लिए नियुक्त किए अधिकारी

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। पहला सेमीफाइनल बुधवार को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका और…

Ragwendra P Singh
March 3, 2026
2 min read
आईसीसी ने टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच के लिए नियुक्त किए अधिकारी

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है।

 

पहला सेमीफाइनल बुधवार को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑन-फील्ड अम्पायर के रूप में रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ जिम्मेदारी संभालेंगे। दो वर्ष पहले इसी चरण में दक्षिण अफ्रीका की जीत के दौरान भी इलिंगवर्थ मैदान पर मौजूद थे, जब प्रोटियाज ने अफगानिस्तान को 56 रन पर समेटकर नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। कोलकाता में इस मैच के लिए नितिन मेनन तीसरे अम्पायर होंगे, रॉड टकर चौथे अम्पायर की भूमिका निभाएंगे, जबकि जवागल श्रीनाथ को मैच रेफरी नियुक्त किया गया है।

 

दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को मुंबई में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑन-फील्ड अम्पायर क्रिस गैफनी और अल्लाउद्दीन पालेकर होंगे। एड्रियन होल्डस्टॉक तीसरे अम्पायर, पॉल राइफल चौथे अम्पायर और एंडी पायकॉफ्ट मैच रेफरी की भूमिका में रहेंगे। वर्ष 2024 में इसी चरण में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने 68 रन से जीत दर्ज की थी और उस मैच में भी गैफनी अम्पायर थे। इस टूर्नामेंट में गैफनी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मुकाबलों में भी अम्पायरिंग कर चुके हैं। पालेकर इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के मैचों के अलावा भारत बनाम नीदरलैंड्स मुकाबले में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

 

पहला सेमीफाइनल (कोलकाता, 4 मार्च)

 

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड

 

ऑन-फील्ड अम्पायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ, एलेक्स व्हार्फ

 

तीसरे अम्पायर: नितिन मेनन

 

चौथे अम्पायर: रॉड टकर

 

मैच रेफरी: जवागल श्रीनाथ

 

दूसरा सेमीफाइनल (मुंबई, 5 मार्च)

 

भारत बनाम इंग्लैंड

 

ऑन-फील्ड अम्पायर: क्रिस गैफनी, अल्लाउद्दीन पालेकर

 

तीसरे अम्पायर: एड्रियन होल्डस्टॉक

 

चौथे अम्पायर: पॉल राइफल

 

मैच रेफरी: एंडी पायकॉफ्ट

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।