द इंडियन व्यू

आईसीसी की गाज गिरी जेडन सील्स पर : कप्तान कमिंस को पवेलियन का रास्ता दिखाना पड़ा महंगा

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बारबाडोस में हो रहा है। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में दबाव में रखा है। खराब अंपायरिंग के कारण ये मैच काफी विवादों में हैं। वेस्टइंडीज के…

Ragwendra P Singh
June 27, 2025
2 min read
आईसीसी की गाज गिरी जेडन सील्स पर : कप्तान कमिंस को पवेलियन का रास्ता दिखाना पड़ा महंगा

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बारबाडोस में हो रहा है। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में दबाव में रखा है। खराब अंपायरिंग के कारण ये मैच काफी विवादों में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ थर्ड अंपायर ने कई गलत निर्णय दिए हैं। इन सबके बावजूद वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेला है।

साभार : गूगल

मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को पवेलियन लौटने का इशारा किया था, जिसके लिए आईसीसी ने उनपर जुर्माना लगाया है।

आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स पर बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 55वें ओवर में हुई, जब सील्स ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को आउट करने के बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम की ओर जाने के लिए इशारा किया था। कमिंस 28 रन बनाकर आउट हुए थे।

आईसीसी आचार संहिता के तहत सील्स ने धारा 2.5 का उल्लंघन किया है जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने या ऐसे इशारे करने से संबंधित है जिससे बल्लेबाज आक्रामक प्रतिक्रिया व्यक्त कर सकता है।

आईसीसी ने कहा कि सील्स ने अपराध स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। सील्स ने आईसीसी आचार संहिता का लेवल एक का अपराध किया है और उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया चूंकि यह 24 महीने के भीतर उनका दूसरा अपराध था।

सील्स के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 180 रन पर आउट कर दिया था। हालांकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर आउट करने का फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 10 रन की बढ़त हासिल कर सके। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 190 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ, खिताबी जंग में बराबरी

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के डी गुकेश और उज्बेकिस्तान के चुनौतीवीर जावोखिर सिंदारोव के बीच खिताबी मुकाबले की दूसरी बाजी भी ड्रॉ पर समाप्त हुई।

आडवाणी का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार भारत की झोली में आया क्रूसिबल कप

पंकज आडवाणी प्रतिष्ठित क्रूसिबल कप स्नूकर टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने ब्रिटेन के रीडिंग में स्नूकर 900 प्रारूप में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में माल्टा के पूर्व पेशेवर खिलाड़ी टोनी ड्रैगो को 6-0 से हराया।

हैगली ओवल में स्पिनरों को नहीं मिलती ज्यादा सफलता, कुलदीप पर बोले सोढ़ी

न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी का मानना है कि हैगली ओवल में पिछले 10 वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में स्पिनरों ने सिर्फ छह विकेट लिए हैं और इसलिए उन्हें कुलदीप यादव को बाहर रखने का भारत का फैसला सही लगता है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं होगा सिनर का बचाव अभियान, चोट बनी वजह

दो बार के विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की सर्जरी के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग नहीं लेंगे। इस टूर्नामेंट के आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की।