द इंडियन व्यू

आईपीएल 2026 : सीएसके का मेगा रीबिल्ड मिशन, धोनी के अंतिम सीजन में बड़ा धमाका!

आईपीएल 2026 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स बड़े पर्स के साथ उतरेगी। टीम के मैनेजमेंट की इच्छा होगी कि टीम को फिर से बनाया जाए, क्योंकि कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला चेन्नई सुपर किंग्स ने कर लिया है। इनमें…

Ragwendra P Singh
November 13, 2025
2 min read
आईपीएल 2026 : सीएसके का मेगा रीबिल्ड मिशन, धोनी के अंतिम सीजन में बड़ा धमाका!

आईपीएल 2026 ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स बड़े पर्स के साथ उतरेगी। टीम के मैनेजमेंट की इच्छा होगी कि टीम को फिर से बनाया जाए, क्योंकि कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला चेन्नई सुपर किंग्स ने कर लिया है। इनमें न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा कई भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम है।

हालांकि, चेन्नई मथीशा पथिराना के साथ बनी रहेगी और नैथन एलिस को भी रिलीज या ट्रेड नहीं करेगी। कई टीमों ने उनके ट्रेड के लिए संपर्क किया है। रिपोर्ट की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स के पास ऑक्शन में 30 करोड़ रुपये का पर्स हो सकता है।

रचिन और कॉनवे के अलावा कई भारतीय खिलाड़ियों को टीम रिलीज करेगी तो जाहिर तौर पर पर्स में रकम बचेगी, जिसका इस्तेमाल टीम का सपोर्ट स्टाफ ऑक्शन में कर सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स से नैथन एलिस को ट्रेड के जरिए कई टीमों ने मांगा है, लेकिन सीएसके ने सीधे तौर पर मना कर दिया है। अश्विन रिटायर हो चुके हैं।

साभार : गूगल

दीपक हुड्डा और राहुल त्रिपाठी को भी टीम रिलीज कर सकती है। रविंद्र जडेजा और सैम करन की ट्रेड राजस्थान रॉयल्स के साथ हो सकती है, जहां से संजू सैमसन सीएसके में आ सकते हैं। विजय शंकर को भी सीएसके रिलीज कर सकती है। इस तरह मोटा पर्स सीएसके के पास ऑक्शन में होगा।

हालांकि, युवा खिलाड़ियों के साथ फ्रेंचाइजी बने रहना पसंद करेगी। एमएस धोनी भी इस सीजन खेलने वाले हैं तो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी वही संभालेंगे। सैमसन अगर सीएसके जाते हैं तो वह आने वाले सीजन में विकेटकीपर नहीं होंगे। कप्तान भी ऋतुराज गायकवाड़ बने रहेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स उन खिलाड़ियों पर दांव खेल सकती है, जो डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जो खिलाड़ी विदेशी हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं।

एमएस धोनी का संभावित तौर पर यह आखिरी सीजन होगा। ऐसे में फ्रेंचाइजी चाहेगी कि एक दमदार टीम बनाई जाए और धोनी को विजयी तोहफा देकर विदा किया जाए। इससे आगे एमएस धोनी के खेलने की संभावना बिल्कुल नजर नहीं आती है। धोनी की उम्र 44 साल हो चुकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।