द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025 जीत के बाद आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने कहा-विराट कोहली और फैंस इस ट्रॉफी के सबसे बड़े हकदार

अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के फाइनल में पंजाब किंग्स पर 6 रन की रोमांचक जीत दर्ज कर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) ने 18 साल में पहली बार खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने जीत के…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
2 min read
आईपीएल 2025 जीत के बाद आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने कहा-विराट कोहली और फैंस इस ट्रॉफी के सबसे बड़े हकदार

अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के फाइनल में पंजाब किंग्स पर 6 रन की रोमांचक जीत दर्ज कर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) ने 18 साल में पहली बार खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने जीत के जश्न के बीच दिल खोलकर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने इसे विराट कोहली और आरसीबी फैंस के लिए "खास पल" बताया।

मैच के बाद रजत पाटीदार ने कहा, "मेरे लिए ये बेहद खास है और विराट कोहली के लिए तो और भी ज्यादा। जो फैंस सालों से हमारी टीम को सपोर्ट कर रहे हैं, ये जीत उन्हीं के नाम है। वे इस ट्रॉफी के असली हकदार हैं।"

जब उनसे पूछा गया कि कब लगा कि टीम ट्रॉफी जीत सकती है, तो रजत बोले, "मुझे लगता है क्वालिफायर-1 के बाद ये विश्वास हुआ कि हम इस बार अच्छा कर सकते हैं। उस समय हमारी टीम की लय और आत्मविश्वास देखने लायक था।"

पहली पारी में आरसीबी ने 190 रन बनाए थे। इस पर रजत ने कहा, "इस पिच पर 190 रन अच्छा स्कोर था, क्योंकि विकेट थोड़ी धीमी थी। गेंदबाजों ने अपनी योजना को जिस तरह से अंजाम दिया, वो काबिल-ए-तारीफ था। खासकर क्रुणाल पांड्या ने जिस समय गेंदबाजी की, वो टर्निंग पॉइंट था। उनका स्पेल (4 ओवर, 17 रन, 2 विकेट) शानदार था। वह हमेशा दबाव में विकेट निकालते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं जब भी दबाव में होता हूं तो देखता हूं कि 'केपी' यानी क्रुणाल कहां हैं। मुझे उन पर बहुत भरोसा है। उनके अलावा सुयश, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, हेज़लवुड – सभी गेंदबाजों ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया।"

विराट कोहली की 18 साल की आरसीबी यात्रा पर रजत ने कहा, "मेरे लिए उनके साथ कप्तानी करना एक बड़ा अवसर था। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। वह इस खिताब के सबसे बड़े हकदार हैं। उन्होंने हमेशा टीम, मैनेजमेंट और हर खिलाड़ी का समर्थन किया। जिस तरह से कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, वो कमाल का था।"

आईपीएल 2025 की इस ऐतिहासिक जीत के साथ आरसीबी ने अपने फैंस के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया, और रजत पाटीदार ने अपनी कप्तानी में एक नया इतिहास रच दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।