द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025: क्लासेन के ऐतिहासिक शतक से हैदराबाद ने कोलकाता को 110 रनों से रौंदा

नई दिल्ली : अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 110 रनों के भारी अंतर से हराकर आईपीएल 2025 से विजयी विदाई ली।…

Ragwendra P Singh
May 26, 2025
2 min read
आईपीएल 2025: क्लासेन के ऐतिहासिक शतक से हैदराबाद ने कोलकाता को 110 रनों से रौंदा

नई दिल्ली : अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 110 रनों के भारी अंतर से हराकर आईपीएल 2025 से विजयी विदाई ली। भले ही यह मैच प्लेऑफ की दौड़ में किसी बदलाव का कारण नहीं बना लेकिन दोनों टीमों के लिए यह आत्मसम्मान की लड़ाई थी, जिसमें हैदराबाद ने दमदार अंदाज में जीत दर्ज की।

हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में तूफानी प्रदर्शन किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 278 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुरुआत अभिषेक शर्मा (32 रन, 12 गेंद) और ट्रेविस हेड (76 रन, 39 गेंद) ने की, जिन्होंने मात्र 6 ओवरों में 92 रनों की विस्फोटक साझेदारी कर टीम को तेज रफ्तार दी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने मैदान में तूफान ला दिया। उन्होंने महज 37 गेंदों में शतक जड़ते हुए आईपीएल इतिहास का संयुक्त तीसरा सबसे तेज शतक अपने नाम किया। क्लासेन की पारी में चौकों-छक्कों की बरसात रही और उन्होंने अपनी टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

कोलकाता के लिए गेंदबाजी में सिर्फ सुनील नारायण (2 विकेट) और वैभव अरोड़ा (1 विकेट) ही कुछ हद तक असरदार रहे, जबकि अन्य गेंदबाजों पर हैदराबाद के बल्लेबाजों ने कहर बरपाया।

278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण ने 31 रन बनाए, लेकिन उन्हें कोई साथ नहीं मिला। रहाणे (15), डी कॉक (9), और रघुवंशी (15) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए। रिंकू सिंह (9) और आंद्रे रसेल (0) को हर्ष दुबे ने दो गेंदों में चलता कर दिया, जिससे कोलकाता की उम्मीदें पूरी तरह टूट गईं। निचले क्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे (37) और हर्षित राणा (34) ने कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट चटकाकर कोलकाता की पारी को 168 रन पर समेट दिया।

इस शानदार जीत के साथ हैदराबाद ने सीजन का समापन आत्मविश्वास के साथ किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।