आईएसएल 2025-26 के लिए पंजाब एफसी ने 27 सदस्यीय टीम घोषित की
चंडीगढ़ : पंजाब एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 सीजन के लिए अपनी 27 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह क्लब का भारत की शीर्ष फुटबॉल लीग में तीसरा सीजन होगा। ‘शेर’ अपना अभियान 21 फरवरी को जमशेदपुर में जमशेदपुर…

चंडीगढ़ : पंजाब एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 सीजन के लिए अपनी 27 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह क्लब का भारत की शीर्ष फुटबॉल लीग में तीसरा सीजन होगा। ‘शेर’ अपना अभियान 21 फरवरी को जमशेदपुर में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ शुरू करेंगे, जबकि पहला घरेलू मुकाबला 9 मार्च को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ खेला जाएगा।
मुख्य कोच पानायोटिस डिलम्पेरिस ने युवा और अनुभव के संतुलन वाली टीम का चयन किया है। उन्होंने पिछले आईएसएल सत्र, डूरंड कप और एआईएफएफ सुपर कप में खेलने वाली कोर टीम को बरकरार रखा है। विदेशी खिलाड़ियों में दानी रामिरेज़, समीर जेल्जकोविच, न्सुंगुसी जूनियर एफिओंग, बेडे अमराची ओसुजी और पाब्लो रेनान डॉस सैंटोस शामिल हैं।
क्लब की अकादमी से सात खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है।
मोहम्मद सुहैल एफ, प्रमवीर सिंह, मैंगलेंथांग किपगेन, विशाल यादव और सिंगमयुम शामी पहले ही सीनियर टीम में पदार्पण कर चुके हैं, जबकि आयुष देशवाल और थौंगाम्बा सिंह उशाम इस सीजन टीम से जुड़ेंगे।
इंडियन सुपर लीग 2025-26 के लिए पंजाब एफसी स्क्वाड:
गोलकीपर: अर्शदीप सिंह, मुहीत शब्बीर, आयुष देशवाल।
डिफेंडर: बिजॉय वर्गीस, मुहम्मद उवैस मोयिक्कल, प्रमवीर सिंह, खैमिंथांग लहुंगडिम, पाब्लो रेनन डॉस सैंटोस, लिकमाबम राकेश मेतेई, नोंग्माइकापम सुरेश मेतेई, लियोन ऑगस्टाइन, थोंगम्बा सिंह उशाम।
मिडफील्डर: दानी रामिरेज़, समीर ज़ेल्जकोविक, विनीत राय, प्रिंसटन रेबेलो, रिकी जॉन शाबोंग, मैंगलेंथांग किपगेन, नारवी निखिल जयंता प्रभु, सिंगमयुम शमी।
फॉरवर्ड: न्सुंगुसी जूनियर एफिओंग, बेडे अमराची ओसुजी, निंथोइंगानबा मीतेई खुमानथेम, मुहम्मद सुहैल एफ, बिकाश सिंह सगोलसेम, विशाल यादव, रणजीत सिंह पांड्रे।
मुख्य कोच: पानागिओटिस दिलमपरिस।
सहायक कोच: कोंस्टैन्टिनोस कटारसस
भारतीय सहायक कोच: शंकरलाल चक्रवर्ती
स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच: पापाइआन्नौ इयोनिस
गोलकीपिंग कोच: विनय सिंह
टीम डॉक्टर: डॉ. सिदक ढिल्लों
फिजियोथेरेपिस्ट: दिशार्थ जैन
टीम मैनेजर: कौस्तुव कश्यप
टीम मालिशिया: गोनेश दलुई।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
