अर्धशतकों की बरसात : ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाई 44 रन की मजबूत बढ़त
जेक वेदरॉल्ड (72),मार्नस लाबुशेन (65) और कप्तान स्टीव स्मिथ (61) के अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के डे-नाईट दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ स्टंप्स के समय छह विकेट गंवाकर 378 रन बनाकर 44 रनों की…

जेक वेदरॉल्ड (72),मार्नस लाबुशेन (65) और कप्तान स्टीव स्मिथ (61) के अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के डे-नाईट दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ स्टंप्स के समय छह विकेट गंवाकर 378 रन बनाकर 44 रनों की बढ़त के साथ मैच पर अपनी पकड़ बनाई।
इंग्लैंड ने कल के नौ विकेट पर 325 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में ब्रेंडन डॉगेट ने जोफ्रा आर्चर को आउटकर इंग्लैंड की पहली पारी का 76.2 ओवर में 334 के स्कोर पर अंत कर दिया।
जो रूट ने नाबाद 138 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने छह विकेट लिये। माइकल नीसर, ब्रेंडन डॉगेट और स्कॉट बोलैंड ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

ऑस्ट्रेलिया से ट्रैविस हेड और जेक वेदरॉल्ड ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। 14वें ओवर में ब्राइडन कार्स ने ट्रैविस हेड (33) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया।
तीसरे नंबर के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने वेदरॉल्ड के साथ अभी 69 रन जोड़े थे कि 26वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने जेक वेदरॉल्ड को पगबाधा आउटकर पवेलियन भेज दिया।
कैमरन ग्रीन (45), जॉश इंग्लिस 23 रन बनाकर आउट हुये। एलेक्स कैरी (नाबाद 46) और माइकल नीसर (नाबाद 15) क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड से ब्राइडन कार्स ने तीन विकेट लिये। बेन स्टोक्स को दो विकेट मिले। जोफ्रा आर्चर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
सम्बंधित ख़बरें
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
