द इंडियन व्यू

अयोध्या में 22 फरवरी को होने वाले 'रन फॉर राम' मैराथन की जर्सी का अनावरण

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 फरवरी को होने वाले 'रन फॉर राम' मैराथन के चौथे संस्करण की आधिकारिक जर्सी का बुधवार को वर्चुअल माध्यम से अनावरण किया गया। ‘रन फॉर राम 2026’ में 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों के…

Ragwendra P Singh
February 18, 2026
2 min read
अयोध्या में 22 फरवरी को होने वाले 'रन फॉर राम' मैराथन की जर्सी का अनावरण

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 फरवरी को होने वाले 'रन फॉर राम' मैराथन के चौथे संस्करण की आधिकारिक जर्सी का बुधवार को वर्चुअल माध्यम से अनावरण किया गया। ‘रन फॉर राम 2026’ में 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। इस मैराथन में एथलीट, फिटनेस प्रेमी, परिवार, वरिष्ठ नागरिक, युवा और आध्यात्मिक प्रेरणा से जुड़े लोग समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगे। अयोध्या में यह आयोजन स्वास्थ्य, एकता और राष्ट्रीय गौरव के उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा।

 

भारत सरकार की ‘नवरत्न’ श्रेणी की कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड इस मैराथन में साझेदार के रूप में जुड़ी हुई है, जो इस खेल पहल को सहयोग प्रदान कर रही है। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि रन फॉर राम जर्सी का अनावरण केवल एक और मैराथन की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह उस सतत अभियान का प्रतीक है, जो आस्था, स्वास्थ्य को जोड़ता है। हम एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड, गोवा सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार और अपने सभी सहयोगी भागीदारों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस यात्रा में लगातार सहयोग दिया है। उनका समर्थन हमें हजारों लोगों को भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति और स्वस्थ व एकजुट भारत के संकल्प के साथ जोड़ने में मदद करता है।

 

आयोजन के अन्य सहयोगी भागीदारों में गोवा सरकार (सिल्वर पार्टनर), छत्तीसगढ़ सरकार और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (ब्रॉन्ज पार्टनर), अमूल (रिफ्रेशमेंट पार्टनर), पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (इंडस्ट्री पार्टनर), स्त्री इंडिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन (नॉलेज पार्टनर), श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (स्पिरिचुअल पार्टनर), अयोध्या शोध संस्थान (कल्चरल पार्टनर), निस्वार्थ कदम (सपोर्टिंग पार्टनर), जेके टायर (एसोसिएट पार्टनर), अयोध्या नगर निगम (होस्ट सिटी पार्टनर), डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (होस्ट सिटी पार्टनर) तथा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा (स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एसोसिएट पार्टनर) हैं।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।